उज्जैन के बड़नगर बाइपास रोड स्थित योग माता आश्रम में हुई लाखों की चोरी के मामले में एसपी प्रदीप शर्मा ने एक बड़ा खुलासा किया। इसमें बताया गया कि चोरी को अंजाम देने वाली महिला ने इस वारदात के लिए दो लोगों को तैयार किया था, जिसने महिला के द्वारा बताए गए स्थान से लाखों रुपये के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर लिया था।
योग माता आश्रम पर हुई चोरी का खुलासा करते हुए एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि इस आश्रम पर प्रतिदिन आने वाली कुसुम उर्फ कल्याणी निवासी इंदौर ने ही चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। उसने आश्रम में चोरी करने के लिए महेंद्र पवार और फैजल खान नामक दो लोगों को तैयार किया था, जो रात के समय में योग माता के कमरे में घुसे थे। जहां उन्होंने पहले योग माता को नशीला पदार्थ सूंघाकर बेहोश किया और उसके बाद टीवी की आवाज तेज कर यहां अलमारी में रख सोना चांदी और लाखों रुपये की नकदी चुरा ले गए थे।
एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि घटना के बाद महाकाल थाना पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज करते हुए जांच शुरू की थी। इनके साथ ही डॉग स्क्वॉयड, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट और आश्रम में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर कुछ लोगों के बारे में जब पूछताछ की गई तो इन तीनों आरोपियों का पता लगा सभी आरोपियों से लगभग 22 लाख रुपये की सामग्री अब तक जब्त कर ली गई है।
महिला है मास्टरमाइंड
उज्जैन पुलिस ने महाकाल थाना क्षेत्र के योगमाया आश्रम में हुई चोरी की बढ़ी वारदात का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है, जिसमें इंदौर निवासी महिला कुसुम उर्फ कल्याणी मास्टरमाइंड है। उसने ही आश्रम में आने जाने के लिए दोनों को आश्रम में चोरी करने के लिए दोनों को राजी किया था। महिला ने ही पूरे घटनाक्रम में रेकी की थी, जिसके आधार पर चोरी की वरदात को बदमाशों ने अंजाम दिया और फरार हो गए थे। पुलिस ने मामले में तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया है, जिनसे सख्ती के साथ अन्य मामलों की भी पूछताछ की जा रही है।
अलमारी तो ठीक हाथों से भी निकल गए थे सोने का कड़ा
बडनगर रोड स्थित उजरखेड़ा टोल नाके के पास योगमाता आश्रम में रात 11 बजे बाद चोरों ने धावा बोला और यहां से करीब 50 लाख रुपये के सोने के आभूषण चोरी कर लिए। खास बात यह कि बदमाश ने योगमाता के हाथों से सोने का कड़ा भी निकाल लिया था।
आरोपी गिरफ्तार
आश्रम