फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उज्जैन: शहर में माहौल बिगाड़ने वालों पर कसा शिकंजा, भड़काऊ रील बनाने वालों समेत कई बाहरी उपद्रवी हिरासत में

Wed, 30 Sep 2026 07:55 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

उज्जैन में शाही मस्जिद मामले में हुए पथराव, उपद्रव और निषेधाज्ञा उल्लंघन के मामलों में पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में FIR दर्ज कर कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स समेत कई बाहरी उपद्रवी भी शामिल हैं।
विज्ञापन
शाही मस्जिद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन में 28 सितंबर को हुए उपद्रव और पथराव की घटनाओं के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस के अनुसार शासकीय कार्य में बाधा, पथराव, उग्र नारेबाजी, निषेधाज्ञा का उल्लंघन और सोशल मीडिया पर भड़काऊ सामग्री प्रसारित करने के मामलों में अलग-अलग थानों में एफआईआर दर्ज कर कई नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए उपद्रवियों में उज्जैन के साथ-साथ बाहरी क्षेत्रों के निवासी भी शामिल हैं।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार महाकाल थाना क्षेत्र में धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने और कलेक्टर के निषेधाज्ञा आदेश का उल्लंघन करने के आरोप में अपराध क्रमांक 419/2026 और 420/2026 दर्ज किए गए हैं। इनमें बीएनएस की धारा 126(2), 196(ख), 353(2) और 223(3)(5) के तहत कार्रवाई की गई है। इसमें आरोपी नदीम खान और उसके साथियों के खिलाफ मामला कायम हुआ है। इसी मामले से जुड़े अपराध क्रमांक 421/2026 में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में अब्दुल शाकीर पिता अब्दुल सलाम निवासी अहमद नगर, खिलचीपुर, उज्जैन, अल्तमस पिता साबिर निवासी मीना की चाल, नागझिरी, देवास रोड, अरबाज पिता अय्यूब निवासी बेगमबाग कॉलोनी और वसीम पिता नईम निवासी यादव कॉलोनी, आगर रोड शामिल हैं।

कोतवाली थाना क्षेत्र में काजी के घर पर भीड़ जुटाने, उग्र नारेबाजी करने, परिसर पर पथराव कर कांच तोड़ने और काजी को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में भी मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने इस मामले में अपराध क्रमांक 113/2026 के तहत गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की है। खाराकुआं थाना क्षेत्र में टंकी चौराहा और मावा बाजार में हुए उपद्रव के मामले में भी पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार दोनों स्थानों पर बवाल और पथराव करने के आरोप में अपराध क्रमांक 171/2026 और 172/2026 दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: उज्जैन: खड़े हनुमान के दर्शन को जा रहा था युवक, कंठाल चौराहे पर डीएसपी ने जड़े थप्पड़; वीडियो वायरल

इन मामलों में पुलिस ने 10 नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में अरसद हुसैन पिता सब्बीर निवासी कोर्ट मोहल्ला, अहिल्याबाई मार्ग, इशान पिता मुबारिक खान निवासी मिल्कीपुरा, तैय्यब पिता मोहम्मद गनी निवासी आगर नाका, सलमान पिता आजाद निवासी अहमद नगर, चिमनगंज, कासिम पिता रिजवान निवासी बेगमबाग कॉलोनी, आशिक पिता इकबाल अब्दुल निवासी मसद्दीपुरा, साहिल खान पिता अब्दुल रसीद निवासी जयसिंहपुरा, शाविर पिता अकरम निवासी गणेश कॉलोनी, जयसिंहपुरा, शेख अल्फेज पिता आशिम निवासी गरीब नवाज कॉलोनी, जयसिंहपुरा और समीर पिता मुबारिक निवासी शंकरपुर शामिल हैं।

भड़काऊ रील के मामले में भी गिरफ्तारी
खाराकुआं थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली सामग्री वाली रील अपलोड करने के मामले में भी कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार ऐसे कंटेंट के जरिए माहौल बिगाड़ने के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

संवेदनशील इलाकों में पुलिस की निगरानी
पुलिस के मुताबिक 28 सितंबर को शहर के अलग-अलग संवेदनशील इलाकों में हुई घटनाओं के बाद आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की गई है। पुलिस स्थानीय क्षेत्रों के साथ-साथ बाहरी इलाकों से जुड़े लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने, सरकारी काम में बाधा डालने, पथराव करने, निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने और सोशल मीडिया के जरिए माहौल खराब करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें