फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: रविवार को भी सड़कों पर दौड़ती रही स्कूल बस; छुट्टी के दिन बच्चों को स्कूल जाते देख हैरान हुए शहरवासी

Sun, 24 Sep 2023 07:06 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कोर्स पूरा करने और आंतरिक विशेष परीक्षा आयोजित करने के लिए स्कूल प्रबंधन अवकाश के दिन स्कूलों को चालू रख सकते हैं।
विज्ञापन
रविवार को बच्चों को लेकर जाती स्कूल बस। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन में रविवार को शहर में तेजा दशमी के अवसर पर अलग-अलग मार्गों से छोटे-छोटे चल समारोह निकल रहे थे। वहीं, सड़कों पर बच्चों से भरी स्कूल बसों को देखकर हर कोई आश्चर्यचकित रह गया। दरअसल आज रविवार है। ऐसे में किसी स्कूल के चालू रहने की कोई संभावना ही नहीं थी। देवास रोड स्थित ज्ञान सागर अकादमी की तमाम बसें रविवार सुबह बच्चों को स्कूल ले जाते और दोपहर को घर लौटती दिखाई दीं।
विज्ञापन


इस संबंध में जानकारी करने पर पता चला कि ज्ञान सागर अकादमी देवास रोड पर रविवार के अवकाश को दरकिनार करते हुए बच्चों को स्कूल बुलवाया गया था। ऐसा क्यों किया गया इस संबंध में किसी को कुछ पता नहीं था। कई अभिभावकों ने बताया कि स्कूल से केवल यही सूचना दी गई थी कि रविवार 24 सितंबर को अवकाश नहीं रहेगा। बच्चों की कक्षाएं चालू रहेंगी। वैसे इस बारे में जब आनंद शर्मा जिला शिक्षा अधिकारी उज्जैन से चर्चा की गई तो उन्होंने बताया की कोर्स पूरा करने और आंतरिक विशेष परीक्षा आयोजित करने के लिए स्कूल प्रबंधन अवकाश के दिन स्कूलों को चालू रख सकते हैं, ज्ञान सागर अकादमी देवास रोड में रविवार को बच्चों को क्यों बुलाया गया इस संबंध में जानकारी ली जाएगी। 

वहीं, महेश, प्रबंधक ज्ञान सागर अकादमी देवास रोड, उज्जैन ने बताया कि बच्चों की आंतरिक परीक्षाएं लंबित थीं, इसलिए रविवार को स्कूल चालू रखा गया था। इसकी पूर्व में बच्चों और उनके पालकों को सूचना दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें