Satta Ka Sangram: अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' आज मध्यप्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में है। सुबह लोगों के साथ चाय पर चर्चा करने के बाद युवाओं से चुनावी मुद्दों पर बात की गई। पढ़िए, क्या बोले युवा मतदाता?
लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' मतदाताओं का सियासी मूड जानने मप्र के सफर पर निकला है। आज यह चुनावी रथ उज्जैन लोकसभा क्षेत्र में है। इस दौरान युवाओं से चर्चा की गई। इस दौरान एक युवक ने अपनी बात रखते हुए कहा कि धर्म और राष्ट्र को लेकर हमारा मुद्दा है। इस बार हम उसे चुनेंगे जो हमारे धर्म और राष्ट्र दोनों को सुरक्षित रख सके।
विज्ञापन
वहीं एक और युवा ने अपनी बात रखते हुए कहा कि राम मंदिर बनने से ना तो रोजगार खत्म हुआ, ना महिलाओं पर क्राइम खत्म हुआ और ना ही हमारे जवानों पर हमला बंद हुआ, इसलिए इस आधार पर चुनाव नहीं होना चाहिए। वहीं एक महिला ने अपनी बात रखते हुए कहा कि बिल्कुल धर्म के आधार पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। हमारा महिलाओं की सुरक्षा को लेकर मुद्दा है। इसके साथ ही शिक्षा, हेल्थ और कृषि पर काम होना चाहिए। वहीं शिप्रा नदीं साफ होनी चाहिए।