फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सकट चौथ आज, शाम को 22 मिनट है गोधूलि मुहूर्त, इन शहरों में कब निकलेगा चांद? व्रत करने के फायदे जानें

Fri, 17 Jan 2025 01:38 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

MP Me Aaj Chand Kitne Baje Niklega City Wise: ज्योतिर्विद पं. अजय कृष्ण शंकर व्यास ने बताया कि सकट चतुर्थी पर भगवान गणेश, लक्ष्मीजी, चंद्रा और शुक्र ग्रह की पूजा करना शुभ माना जाता है। इस दिन पूजा करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
विज्ञापन
सकट चौथ व्रत - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शुभ और सौभाग्य योग में आज 17 जनवरी शुक्रवार को सकट चौथ मनाई जा रही है। इस दिन माघ नक्षत्र पर बव, बालव करण का योग भी है।  सकट चौथ व्रत भी करवा चौथ की तरह चांद के दर्शन करने के बाद खोला जाता है। व्रत करने वाली महिलाएं इन दिन भगवान गणेश और चांद की पूजा करती हैं। श्री मांतगी ज्योतिष ज्योतिर्विद पं. अजय कृष्ण शंकर व्यास के अनुसार आज मास माघ, पक्ष कृष्ण, नक्षत्र मघा, तिथि चतुर्थी पर सकट चौथ मनाई जा रही है। इसकी पूजा के लिए शाम 5 बजकर 56 मिनट से शाम 6 बजकर 18 मिनट तक गोधूलि शुभ मुहूर्त रहेगा। 

विज्ञापन

 
सकट चौथ पर होती है गणेशजी की पूजा है  
ज्योतिर्विद पं. अजय कृष्ण शंकर व्यास ने बताया कि सकट चतुर्थी पर भगवान गणेश, लक्ष्मीजी, चंद्रा और शुक्र ग्रह की पूजा करना शुभ माना जाता है। इस दिन पूजा करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। सकट चौथ पर माताओं द्वारा अपनी संतान की उन्नति और भाग्योदय के लिए व्रत रखा जाता है। सकट चौथ के दिन श्रीगणेश की आराधना और व्रत रखने से संतान का भविष्य उज्जवल बनता है और उस पर हमेशा भगवान गणेश की कृपा बनी रहती है। इस दिन गणेशजी की पूजा करने से जीवन में आने वाली सभी समस्याएं दूर होती हैं। बुद्धि का विकास होता है और ज्ञान में वृद्धि होती है। इस दिन गणेशजी से जो भी मनोकामना मांगी जाती है, वह अवश्य पूरी होती है। साथ ही घर में सुख-समृद्धि का वास भी होता है। 

संतान से भी कराएं गणेश जी की पूजा  
ज्योतिर्विद पं. अजय व्यास ने बताया कि सकट चौथ पर भगवान श्री गणेश की पूजा करें, व्रत रखें, संतान के हाथों भी गणेश जी की पूजा करवाएं। साथ ही दान और पुण्य करें। इस व्रत को करने से व्रतधारी के सभी तरह के दुख दूर होंगे और उसे जीवन के भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। चारों तरफ से मनुष्य की सुख-समृद्धि बढ़ेगी। पुत्र-पौत्रादि, धन-ऐश्वर्य की कमी नहीं रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
कहां कब निकलेगा चांद

  • भोपाल- 09:13 PM
  • उज्जैन- 9:19 pm
  • इंदौर-  9:19 pm
  • जबलपुर- 9:01 pm
  • ग्वालियर-  9:07 pm

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें