फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain Mahakal: सड़क एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह पहुंचे महाकाल, गर्भगृह में की पूजा

Tue, 21 Mar 2023 06:58 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

सड़क एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत मंगलवार को उज्जैन पहुंचे। वे अपनी पत्नी के साथ बाबा महाकाल के दरबार में दर्शन के लिए पहुंचे थे। 
विज्ञापन
मप्र सरकार में मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने महाकाल का पूजन किया। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश सरकार के सड़क एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत मंगलवार को उज्जैन पहुंचे। वे अपनी पत्नी के साथ बाबा महाकाल के दरबार में दर्शन के लिए पहुंचे थे। जहां गर्भगृह पहुंचकर उन्होंने बाबा महाकाल का पंचामृत अभिषेक और पूजन अर्चन किया। बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद राजपूत उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव के निवास पर पहुंचे। जहां उन्होंने लीला देवी यादव को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। जिसके बाद वे इंदौर के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन


भस्मारती में शामिल हुए भजन गायक कन्हैया मित्तल
खाटू श्याम के भजन गायक कन्हैया मित्तल मंगलवार सुबह बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे, जहां उन्होंने भस्मआरती में शामिल होकर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। भस्मआरती में शामिल होने के बाद भजन गायक कन्हैया मित्तल ने गर्भगृह से बाबा महाकाल का पूजन अर्चन व अभिषेक किया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें