फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: चार लाख के लालच में फंसे सेवानिवृत्त अधिकारी, डॉलर की जगह बैग में मिलीं कागज की गड्डी, मामला क्या

Sat, 23 Nov 2024 12:22 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

नानाखेड़ा थाना प्रभारी नरेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि देवासवानिवृत्त अ के सेधिकारी के साथ हुई 4 लाख की ठगी हुई है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
4 लाख के लालच में फंस गए सेवानिवृत्त अधिकारी, डॉलर कि जगह बैग में मिली कागज की गड्डी जानिए क्या
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

उज्जैन में सेवानिवृत्त अधिकारी से तीन बदमाशों ने सस्ते में डॉलर देने का झांसा देकर चार लाख रुपये ठग लिए। बदमाश सात दिनों से अपना जाल बिछा रहे थे। उन्होंने पहले 20 रुपये के बदले एक अमेरिकी डॉलर भी दिया और पूर्व अधिकारी को झांसे में लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बदमाशों की तलाश में सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे जा रहे हैं।

विज्ञापन


देवास के आदिम जाति कल्याण विभाग में पदस्थ रह चुके सेवानिवृत्त अधिकारी हरिनारायण पिता पन्नालाल, निवासी शंकरगढ़, बालगढ़, देवास, नानाखेड़ा बस स्टैंड पहुंचे थे। जहां उन्हें सात दिन पहले मिले मिलन घोष और अजय ने मिलने के लिए बुलाया था। दोनों के साथ उनका एक अन्य साथी भी था। तीनों ने 6,000 के डॉलर नोट देने के बदले सेवानिवृत्त अधिकारी से चार लाख रुपये से भरा बैग लिया और उनको नकली डॉलर नोटों का बैग थमाकर भाग निकले। हरिनारायण ने उनके जाने के बाद बैग खोला तो उसमें कागज की गड्डियां भरी हुई पाईं। अपने साथ चार लाख की ठगी होने पर उन्होंने नानाखेड़ा थाने पहुंचकर घटनाक्रम बताया। पुलिस ने रात में ही बदमाशों के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज किया और तलाश शुरू की। अब तक बदमाशों का कुछ पता नहीं चल पाया है। पुलिस बस स्टैंड क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे भी देख रही है, लेकिन कहीं भी बदमाशों का मूवमेंट दिखाई नहीं दिया है। आशंका जताई जा रही है कि बदमाश प्रदेश के बाहर से आए थे।

बदमाशों ने ऐसे फंसाया जाल में
नानाखेड़ा थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि सेवानिवृत्त अधिकारी के साथ हुई ठगी के संबंध में पूछताछ करने पर सामने आया कि दो लोग सात दिन पहले देवास में मिले थे। उन्होंने डॉलर नोट दिखाया था और 20 रुपये मांगे थे। इसके बाद उन्होंने मोबाइल नंबर ले लिया था और बाद में कॉल कर बताया था कि उनके पास ऐसे 6,000 डॉलर नोट हैं। जिन्हें देना चाहते थे। कम कीमत में डॉलर मिलने पर हरिनारायण लालच में आ गए और सभी डॉलर का 4 लाख में सौदा तय कर लिया।
विज्ञापन


बैग खोलने से किया था मना
आदिम जाति कल्याण विभाग से सेवानिवृत्त अधिकारी ने पुलिस को बताया कि बस स्टैंड पर बैग का आदान-प्रदान करने के बाद वह डॉलर नोटों का बैग खोलकर देखना चाह रहे थे। तभी बदमाशों ने कहा कि यहां मत खोलो, कई लोग हमारे पीछे लगे हैं। आप बाद में बैग खोलना। वह कुछ समझ पाते उससे पहले ही ठग चार लाख रुपये का बैग लेकर भाग निकले। तीनों ठग पैदल ही आए थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें