फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: पीएम की ईंधन बचत की अपील... क्या भाजपा नेता ही भूल गए? महिला आयोग अध्यक्ष के काफिले ने खड़े किए सवाल

Thu, 14 May 2026 09:37 AM IST
छतरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

छतरपुर में मध्य प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा यादव के आगमन पर निकले लंबे वाहन काफिले को लेकर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। पहली बार छतरपुर पहुंचीं रेखा यादव के स्वागत में दर्जनों चार पहिया वाहन और समर्थकों का बड़ा काफिला नजर आया, जिससे भाजपा कार्यालय के सामने कुछ समय के लिए जाम जैसी स्थिति बन गई।
विज्ञापन
रेखा यादव के स्वागत में निकला लंबा काफिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर में मध्य प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा यादव के आगमन पर निकले लंबे वाहन काफिले को लेकर राजनीतिक बहस तेज हो गई है। पहली बार छतरपुर पहुंचीं रेखा यादव के स्वागत में दर्जनों चार पहिया वाहन और समर्थकों का बड़ा काफिला नजर आया। 
विज्ञापन

घटना के वीडियो और तस्वीरें सामने आने के बाद अब विपक्ष ने इसे मुद्दा बना लिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार ईंधन बचत और अनावश्यक खर्च कम करने की अपील करते हैं, वहीं दूसरी ओर भाजपा नेताओं के स्वागत कार्यक्रमों में बड़े-बड़े वाहन काफिले निकाले जा रहे हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री की सादगी वाली अपील का भी उठाया मुद्दा

स्थानीय लोगों ने इस पूरे घटनाक्रम को मुख्यमंत्री मोहन यादव की सादगी और सरकारी खर्चों में कटौती संबंधी निर्देशों के विपरीत बताया है। लोगों का कहना है कि नेताओं को खुद भी उन अपीलों का पालन करना चाहिए, जो जनता के लिए की जाती हैं।

भाजपा कार्यालय के बाहर बढ़ी भीड़, यातायात प्रभावित

जानकारी के मुताबिक महिला आयोग अध्यक्ष के स्वागत के लिए भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे। इस दौरान समर्थकों के वाहन एक साथ भाजपा कार्यालय के सामने पहुंच गए, जिससे सड़क पर यातायात प्रभावित हुआ। कुछ देर तक सड़क पर वाहन रेंगते नजर आए और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासनिक स्तर पर ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए थे। हालांकि कार्यक्रम के दौरान किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर पथराव, अफसरों की गाड़ियां फोड़ीं


कांग्रेस ने भाजपा पर साधा निशाना

मामले को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधा है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि भाजपा जनता को ईंधन बचाने और सादगी अपनाने की सीख देती है, लेकिन उनके नेता खुद इन अपीलों का पालन करते नजर नहीं आते। कांग्रेस ने सवाल उठाया कि यदि शीर्ष नेतृत्व की अपीलों को पार्टी नेता ही गंभीरता से नहीं ले रहे हैं, तो आम जनता से पालन की उम्मीद कैसे की जा सकती है। हालांकि भाजपा की ओर से इस मामले में अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें