भूखी माता क्षेत्र मे फिर धंस गया रैंप
- फोटो : अमर उजाला
जैसे-तैसे रैंप बनाने की कार्रवाई पोकलेन और जेसीबी से चल रही थी, लेकिन सुबह यह रैंप फिर धंस गया। अब फिर से काम शुरू हुआ है। रैंप बनाने में आज दिन भर लग सकता है। इसके बाद ही पीएचई की जल प्रदाय की पाइपलाइन दुरुस्त की जा सकेगी और संभावना है कि यह काम कल तक पूरा हो पाएगा। ऐसे में अब कल भी जल प्रदाय की संभावना ना के बराबर है।
बता दें कि आज सुबह कलेक्टर नीरज कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और उन्होंने निरीक्षण किया और जल्द इस काम को पूरा करने के निर्देश भी जल संसाधन विभाग के इंजीनियरों को दिए। उल्लेखनीय है कि सिंहस्थ में करोड़ों रुपए लगाकर कान्ह डायवर्सन की पाइपलाइन डाली गई थी और नीचे बेस नहीं दिया गया था, जबकि उज्जैन की मिट्टी पीले और ब्लैक कॉटन मिट्टी है जो कि ज्यादा जोर देने पर बैठ जाती है, इसका भी इंजीनियरों ने ध्यान नहीं रखा और बिना बेस दिए इतनी भारी पाइपलाइन डाली है। जिससे किसी दिन भी कोई बड़ी घटना हो सकती है।
किसान की शिकायत को क्यों गंभीरता से नहीं लिया गया
किसान पप्पू यादव ने अधिकारियों सहित सीएम हेल्पलाइन पर इस बात की शिकायत की। जिसमें बताया गया थी कि कान्ह डायवर्सन की लाइन उसके खेत के नीचे से गुजर रही है। खेत के कुछ हिस्से में अक्सर मिट्टी धंसती रहती है, लेकिन पिछले कुछ दिनों से यह अधिक ही धंसने लगी। वहीं जमीन से पानी के बहाव की आवाज भी आ रही थी। इसके बावजूद किसी ने इस और ध्यान ही नहीं दिया। अधिकारी यह कहते हुए किसान को रवाना कर देते थे कि व्यर्थ की बातें मत करो। ऐसा कुछ नहीं होता है।