फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Mandir: 'रामलला के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में पुजारी वर्ग की उपेक्षा', पुजारी संघ ने PM मोदी को लिखा पत्र

Thu, 11 Jan 2024 06:56 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन

सार

अखिल भारतीय पुजारी संघ के अध्यक्ष पंडित महेश पुजारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। उन्होंने पीएम मोदी से देश के मुख्य मंदिरों के पुजारियों को अयोध्या में होने जा रही रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में बुलाने की मांग की है। 
विज्ञापन
अखिल भारतीय पुजारी संघ के अध्यक्ष पंडित महेश पुजारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'सदियों से सनातन धर्म की रक्षा में संतों के साथ पुजारियों की भी अहम भूमिका रही है, लेकिन संतों का तो सम्मान किया जाता है और पुजारी वर्ग को उपेक्षित किया जाता है।' यह बात अखिल भारतीय पुजारी संघ के अध्यक्ष पंडित महेश पुजारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे पत्र में कही है। उन्होंने देश के मुख्य मंदिरों के पुजारियों को अयोध्या में होने जा रहे रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में बुलाने की मांग की है। 
विज्ञापन


बता दें कि अखिल भारतीय पुजारी संघ के अध्यक्ष पंडित महेश पुजारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। उन्होंने पीएम मोदी से देश के मुख्य मंदिरों के पुजारियों को अयोध्या में होने जा रही रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में बुलाने की मांग की है। दरअसल, अयोध्या में 22 जनवरी को मंदिर मे भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में देश के करीब 4 हजार साधु संत और विशिष्टजनों को आमंत्रित किया गया है। इस बहुप्रतीक्षित आयोजन में देश के तमाम मशहूर मंदिरों के पुजारियों को निमंत्रण नहीं मिलने पर अखिल भारतीय पुजारी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष और महाकाल मंदिर के पुजारी महेश शर्मा ने पीएम मोदी को पत्र लिखा है। 

बताया जाता है कि पत्र में लिखा है कि सदियों से सनातन धर्म की रक्षा में संतों के साथ पुजारियों की भी अहम्र भूमिका रही है, लेकिन संतों का सम्मान किया जाता है और पुजारी वर्ग को उपेक्षित ऐसे में राम मंदिर ट्रस्ट की तरफ से संतों को निमंत्रण मिला है लेकिन देश के प्रमुख मंदिरों के पुजारी को आमंत्रित नहीं किया गया है। आशा है कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर देश के प्रमुख मंदिरों के पुजारियों को भी आमंत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें