फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: अजगर ने बकरी का बच्चा निगला, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू, जांच के बाद जंगल में छोड़ा जाएगा

Sat, 10 Aug 2024 11:12 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

प्रभारी रेंजर वन्य जीव मदन मोरे ने बताया कि देखने पर अगर इंडियन राक पायथन प्रजाति का लग रहा है और अभी उसकी उम्र भी कम है। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद पशु चिकित्सक की सलाह पर उसे जंगल में छोड़ दिया जाएगा। 
विज्ञापन
वन विभाग की टीम ने अजगर को किया रेस्क्यू।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन जिले के बड़नगर के पास सुनेडा गांव से वन विभाग ने अजगर को पकड़ा है। गांव के जंगल में अजगर ने बकरी का बच्चा निगल लिया था। इसे चरवाहे ने देखा तो ग्रामीण क्षेत्र में हडकंप मच गया। जिला मुख्यालय को सूचना देने के बाद देर शाम उज्जैन से एक दल गांव पहुंचा और रात में ही अजगर को पकड़ लिया गया। ।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम को वन विभाग के जिला मुख्यालय को बड़नगर तहसील के सुनेडा गांव में अजगर होने की जानकारी मिली थी। सूचना पर वन्य जीव रेस्क्यू दल संबंधित स्थल के लिए रवाना किया गया। रात में दल ने गांव के जंगल में जाकर अजगर को देखा उसके बाद उसे पकड़ने के प्रयास शुरू किए।

प्रभारी रेंजर वन्य जीव मदन मोरे ने बताया कि अजगर को ग्रामीणों की निशानदेही पर तलाश किया और सर्च लाइट में ही रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम दिया गया। अजगर ने बकरी का बच्चा निगल लिया था, ऐसे में वह गुस्से से भरा हुआ था। दल के एक सदस्य ने उसकी पूंछ को काबू किया और उसके बाद अन्य सदस्य ने उसके मुंह से उसे पकड़ लिया। एक बडे़ डिब्बे में अजगर को मुख्यालय लाया गया। अभी उसे मुख्यालय पर ही रखा गया है।
विज्ञापन


आज शनिवार को उसका मेडिकल कराया जाएगा। प्रभारी रेंजर वन्य जीव मदन मोरे ने बताया कि देखने पर अगर इंडियन राक पायथन प्रजाति का दिखाई दे रहा है और अभी जवान है। अभी उसका वजन, लंबाई के साथ ही उसके नर-मादा होने की पुष्टि पशु चिकित्सक द्वारा कराई जानी है। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उसे जंगल में छोड़ दिया जाएगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें