फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: भैरव जी की प्रतिमा पर चढ़कर अघोरी ने बनाया वीडियो, खुद को बताया पुष्पराज, बम बम नाथ ने की पिटाई

Sat, 01 Mar 2025 02:25 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

अधेड़ ने खुद को 'पुष्पराज' बताते हुए अशोभनीय बयान दिए। जब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैला, तो बाबा बम बम नाथ और उनके अनुयायियों ने आरोपी यशवंत को ढूंढ निकाला और उसकी जमकर पिटाई की।
विज्ञापन
श्मशान में अभद्रता करता अघोरी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुष्पराज हूं... झुकेगा नहीं साला... कुछ ऐसी ही बात बोलकर उज्जैन के चक्रवर्ती श्मशान घाट पर लगी भगवान विक्रांत भैरव की प्रतिमा पर एक अघोरी दिखने वाले अधेरे ने अपनी सारी मर्यादाएं लांघ दीं। इस अधेड़ ने भगवान की प्रतिमा पर बैठकर न सिर्फ अपने आपको भगवान से बड़ा बताने का प्रयास किया, बल्कि गंदी हरकतें भी कीं। काफी प्रयास के बाद इस पुष्पराज को लोगों ने ढूंढ निकाला और फिर इसकी जमकर पिटाई की, जिसके बाद अधेड़ ने इस शर्मनाक कृत्य पर माफी मांगी है।
विज्ञापन



उज्जैन के चक्रतीर्थ श्मशान में विराजित विक्रांत भैरव भगवान की प्रतिमा ऊपर एक शराबी अधेड़ बैठ गया और खुद को पुष्पा बताते हुए वीडियो बनाने लगा। तभी इस घटना का वीडियो वहां पर मौजूद एक ऑटो रिक्शा वाले और एक अन्य युवक ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। विक्रांत भैरव के कंधों पर बैठकर वीडियो बनाने के इस मामले में श्मशानघाट पर साधना करने वाले बम बम नाथ और उनके अनुयायियों ने इस अघोरी को ढूंढा निकाला और पिटाई शुरू कर दी। चक्रतीर्थ पर बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे, जिन्होंने अघोरी की पिटाई से लेकर उसके माफी मांगने तक का पूरा नजारा देखा। शुरुआत में तो अघोरी अपनी गलती मानने को तैयार नहीं था, लेकिन जब बाबा बम बम नाथ के अनुयायियों ने उसे उसकी रील दिखाई और उसके द्वारा कहे गए अपशब्दों की बात कही तो उसने अपनी गलती मान ली और बाबा बम बम नाथ से अपने किए पर पछतावा करते हुए माफी मांगी है। वैसे बताया जाता है कि इस वीडियो के वायरल होने से लेकर अघोरी की पिटाई होने तक पूरे मामले में अभी कोई भी शिकायत थाने तक नहीं पहुंची है। इस क्षेत्र में भले ही थाना जीवाजीगंज लगता हो, लेकिन कोई भी शिकायत नहीं हुई है।

यह है पूरा मामला
सोशल मीडिया पर चक्रतीर्थ शमशान घाट स्थित विक्रांत भैरव के मंदिर की एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें काले कपड़े पहनकर अघोरी के भेष में एक व्यक्ति भगवान विक्रांत भैरव की प्रतिमा पर चढ़कर सिगरेट पीते नजर आ रहा था। वहीं वीडियो में वह अपने आपको पुष्पराज बताते हुए किसी के सामने भी न झुकने की बात कह रहा था। तभी चक्रतीर्थ पर रहने वाले बाबा बम बम नाथ के अनुयायियों ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देखा और इसे वायरल करने वाले राजपाल परमार के साथ ही अघोरी के कपड़े पहनकर इस वीडियो को बनाने वाले अधेड़ को भी ढूंढ निकाला। जिसे बाबा बम बम नाथ के अनुयायियों ने पहले तो खूब पीटा और उसके बाद इस नकली पुष्पराज को बाबा बम बम नाथ के सामने झुका भी दिया। जिसने बाबा बम बम नाथ के पैर पकड़कर अपने द्वारा किए गए इस कृत्य पर माफी मांगी है। बताया जाता है कि इस अधेड़ का असली नाम यशवंत है। सोशल मीडिया में इस अधेड़ द्वारा विक्रांत भैरव के प्रतिमा पर चढ़कर सिगरेट पीने का वीडियो जहां वायरल हो रहा है वही अब अधेड़ की मारपीट का वीडियो भी खासी चर्चा में बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें