फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: पीएम मोदी की पत्नी जशोदा बेन पहुंचीं महाकालेश्वर मंदिर, बाबा महाकाल के दर्शन कर मांगा आशीर्वाद

Mon, 13 Oct 2025 04:12 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की धर्मपत्नी जशोदा बेन सोमवार को उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं। उन्होंने आम श्रद्धालु की तरह दर्शन कर पूजन-अभिषेक किया। मंदिर समिति ने उनका सम्मान किया। जशोदा बेन ने नंदी के कान में मनोकामना भी कही। उनके दर्शन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह रहा।
विज्ञापन
PM मोदी की पत्नी जशोदा बेन पहुंची महाकालेश्वर मंदिर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन में महाकाल के दर्शन के लिए रोजाना भक्तों का मेला लगा रहता है। इसी कड़ी में सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की धर्मपत्नी जशोदा बेन श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं। जशोदा बेन ने बाबा महाकाल के दर्शन किए। उन्होंने आम लोगों की तरह बाबा महाकाल के दर्शन किए।

विज्ञापन


महाकाल मंदिर के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी जशोदा बेन श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं। उन्होंने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया। भगवान का पूजन-अभिषेक मंदिर के पुजारी भारत गुरु द्वारा विधिवत संपन्न कराया गया। इस अवसर पर श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक हिमांशु कारपेंटर द्वारा जशोदा बेन का सम्मान किया गया। जशोदा बेन की इस आध्यात्मिक यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भी खासा उत्साह देखा गया। उनके दौरे को मंदिर प्रशासन ने गरिमामय और व्यवस्थित तरीके से सम्पन्न कराया।

ये भी पढ़ें-भस्म आरती में मखाने की माला पहनकर सजे बाबा महाकाल, भक्तों को दर्शन देने सुबह 4 बजे जागे
विज्ञापन


आम श्रद्धालु की तरह किए दर्शन
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की धर्मपत्नी जशोदा बेन आम श्रद्धालु की तरह मंदिर में नीलकंठ द्वार पहुंचीं। यहां से ई-कार्ट द्वारा मंदिर पहुंचीं। नंदी हाल में पहुंचने पर उन्होंने कुछ देर भगवान महाकाल का ध्यान लगाया। पुजारियों ने आशीर्वाद स्वरूप जशोदा बेन को भगवान महाकाल पर चढ़ा हुआ वस्त्र और पुष्प माला दी। बता दें कि जशोदा बेन की महाकाल में गहरी आस्था है। वे पूर्व में कई बार बाबा के दर्शन करने आ चुकी हैं और हमेशा आम श्रद्धालुओं की तरह मंदिर में दर्शन करने पहुंचती हैं। हालांकि, मंदिर में जैसे ही उनके आने की खबर मिली, तत्काल पुलिस और सुरक्षाकर्मी उन्हें नीलकंठ द्वारा से नंदी हॉल तक लेकर आए। मंदिर में भी उनके विशेष दर्शन की व्यवस्था की गई। दर्शन के बाद मंदिर समिति की ओर से उनका सम्मान भी किया गया।

ये भी पढ़ें-महाकाल के दरबार पत्नी के साथ पहुंचे भारतीय टी-20 क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव, लिया आशीष
विज्ञापन


लगातार आते रहते हैं वीआईपी श्रद्धालु
दरअसल, महाकाल मंदिर में वीआईपी श्रद्धालुओं का आना लगातार जारी है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की धर्मपत्नी जशोदा बेन सोमवार को महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं। उनके साथ परिवार के सदस्य भी मौजूद थे। उन्होंने मंदिर के गर्भगृह की चौखट से दर्शन किए, इसके बाद पुजारी ने पूजन अर्चन करवाया।

नंदी के कान में कही मन की बात
ऐसी मान्यता है कि नंदी के कान में मनोकामना कहने पर मन की मुराद पूरी होती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी जशोदा बेन ने भी अपनी मन की बात नंदी के कान में कही है। हालांकि उन्होंने क्या कहा है कि इसकी कोई जानकारी नहीं है। कान में कुछ कहते हुए वीडियो जरूर सामने आया है।

PM मोदी की पत्नी जशोदा बेन पहुंचीं महाकालेश्वर मंदिर

PM मोदी की पत्नी जशोदा बेन ने नंंदी के कानों में कही मनोकामना

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें