उज्जैन में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात मजदूरों से भरी पिकअप का पहिया निकलने के कारण पलट गई, जिससे उसमें सवार करीब 32 लोग घायल हो गए। इनमें से 12 घायलों को चरक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक रतलाम के बाजना के रहने वाले 32 मजदूर पिकअप में सवार होकर माकड़ौन के समीप कपेली में सोयाबीन काटने आ रहे थे। बीती दरमियानी रात करीब 12 बजे, माकड़ौन से पहले ग्राम टुकराल में अचानक पिकअप का पहिया निकल गया, जिससे गाड़ी पलट गई। इसमें सवार सभी मजदूर घायल हो गए। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई।
सूचना पर पानबिहार और घट्टिया से पहुंची दो एम्बुलेंस की मदद से 12 घायलों को रात 1.30 से 2 बजे के बीच चरक अस्पताल पहुंचाया गया। शेष अन्य अस्पतालों में चले गए। फिलहाल उनका इलाज जारी है। घायलों ने बताया कि हादसे के बाद पिकअप का चालक मौके से फरार हो गया।
ये भी पढ़ें- PM on Made In India: GST सुधारों को बचत उत्सव बताकर बोले पीएम मोदी- मेड इन इंडिया पर दें जोर, स्वदेशी पर गर्व
जानें घायलों के नाम
चरक अस्पताल में भर्ती घायलों में रेखा पति जीवन (20), संतोषी पति कचरू (21), कालीबाई पति सुनील (28), जीवनी पति पूनमचंद (21), गौतम पिता नगजी (30), कन्हैयालाल पिता मांगू (32), बद्दु पिता गौतम (32), कमला पति गौतम (25), परतु पति कन्हैयालाल (32), नीलेश पिता जीवन (21), मोती पिता मानजी (60) और दिलीप पिताप्रभु (25) शामिल हैं।
ये भी पढ़ें- MP News: लोगों के बीच पैदल, बाइक व बस के बाद अब ट्राइसाइकिल में दिखें मंत्री खटीक, सहजता पर दिया ये तर्क