फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: तेज रफ्तार कार दौड़ा रहे व्यक्ति ने ग्रामीण को रौंदा, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई दर्दनाक वारदात

Thu, 29 May 2025 04:11 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

उज्जैन के कायथा में तेज रफ्तार कार ने घूमने निकले किसान लोकेंद्र सिंह को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। हादसा सीसीटीवी में कैद हुआ। आरोपी चालक फरार है। पुलिस फुटेज के आधार पर जांच कर रही है। मृतक के परिवार में पत्नी और दो बेटे हैं। 
विज्ञापन
उज्जैन में कार ने रौंदा - फोटो : credit
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन जिले के कायथा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह घर से घूमने निकले एक व्यक्ति  को अज्ञात कार चालक ने जबर्दस्त टक्कर मार दी, इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें तुरंत उज्जैन स्थित निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन


मृतक का नाम लोकेंद्र पिता गोवर्धन सिंह (48) निवासी कायथा है। उनके छोटे भाई वीरेंद्र सिंह ने बताया कि वह सुबह घर से रोज की तरह घूमने के लिए निकले थे। रास्ते में कटियार कोल्ड स्टोरेज के सामने उन्हें कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि लोकेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। परिजन उन्हें निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद बॉडी को चरक अस्पताल लाया गया। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। बताया जाता हुआ कि मृतक लोकेंद्र खेती करते थे। घर में उनकी पत्नी और दो बेटे हैं। कायथा पुलिस ने बताया कि फिलहाल सीसीटीवी कैमरे देखकर कार का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- आरक्षण का दुरुपयोग बंद करने और आर्थिक आधार पर रिजर्वेशन लागू करने पर सहमति, राजपूत समाज की पहल
विज्ञापन
विज्ञापन


यह दिखा वायरल वीडियो में
कायथा में तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे चल रहे किसान को पहले टक्कर मारी, फिर कुचलते हुए निकल गई। किसान काफी दूर तक घिसटता चला गया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक लोकेंद्र के भाई वीरेंद्र सिंह ने बताया कि भाई के साथ हुई यह घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। इसमें साफ दिखाई दे रहा है कि चालक तेज रफ्तार में वाहन चला रहा था। टक्कर मारने के बाद वह बिना रुके मौके से फरार हो गया। आसपास के ग्रामीण उसे पकड़ने भी दौड़े, लेकिन तब तक कार काफी दूर निकल चुकी थी। वैसे फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी चालक की तलाश कर रही है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें