फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: मोटरसाइकिल चालक को बचाने के चक्कर में यात्री बस पलटी, एक की मौत; 12 से अधिक यात्री हुए घायल

Tue, 14 May 2024 05:44 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

Ujjain: आज दोपहर को तराना जा रही यात्री बस कानीपुरा रोड पर अचानक सड़क हादसे का शिकार हो गई। बताया जाता है कि बस चालक ने बाइक सवार को बचाने का प्रयास किया था, जिससे बस पलटी खा गई। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दर्जन भर यात्री घायल हो गए।
विज्ञापन
बस पलटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन से तराना जा रही बाबा ट्रैवल्स की यात्री बस MP-13-10P-1266 आज एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में पलटी खा गई और मुख्य सड़क से उतरकर एक खेत में पहुंच गई। बस के पलटते ही अफरा तफरी मच गई, जिससे बस में बैठे करीब 25 यात्रियों में से लगभग 12 यात्री घायल हो गए और इस दुर्घटना में बाइक सवार की मौत हो गई।

विज्ञापन


बस में सवार नागझिरी निवासी नर्मदा बाई ने बताया कि बस धीरे ही चल रही थी, लेकिन सामने से आ रहे बाइक वाले को बचाने के चक्कर में बस पलटी खाते हुए बाइक से टकरा गई। जिससे बस में सवार लगभग 12 यात्री घायल हो गए, जबकि बाइक सवार कमल पिता मंगीलाल वर्मा निवासी नहारिया की मौत हो गई। चिमनगंज मंडी थाना पुलिस ने बताया कि घटना में सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए रखवाया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें