जो एक्टिवा पंकज त्रिपाठी चला रहे हैं, उसका नंबर ट्रैक्टर का है।
- फोटो : सोशल मीडिया
आगामी 11 अगस्त 2023 को अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म ओ माय गॉड-2 पिक्चर देशभर में रिलीज होगी। इस पिक्चर का ट्रेलर जारी हो चुका है। इसमें नजर आ रहे पंकज त्रिपाठी जो गाड़ी चला रहे हैं, और उस पर जो नंबर है वो ट्रैक्टर के नाम से रजिस्टर्ड है। फिल्म के कई सीन उज्जैन में फिल्माए गए हैं।
बता दें कि फिल्म को लेकर एक ओर महाकाल मंदिर के पुजारी निर्माताओं को फिल्म रिलीज होने के पहले ही ऐसे दृश्य हटाने की मांग कर रहे हैं, जिससे कि न सिर्फ देव स्थलों की छवि खराब हो बल्कि किसी की आस्था को भी ठेस पहुंचे तो वहीं दूसरी ओर कुछ लोग इस फिल्म को ओ माय गॉड 1 से भी अच्छा होने की बात कहकर इसके जल्द से जल्द रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं।