फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: बाबा मौर्य ने केनवास पर उकेरे श्रीगणेश और प्रभु श्रीराम, अंधविश्वास को दूर करने के रास्ते भी बताए

Sat, 14 Sep 2024 09:48 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

बाबा सत्यनारायण मौर्य ने कुछ ही क्षणों में प्रथम पूज्य श्री गणेश, आराध्य प्रभु श्रीराम और स्वामी विवेकानंद के चित्रों को केनवास पर उकेरा। साथ ही उपस्थित श्रोताओं के मन में बसे अंधविश्वास को दूर करने के रास्ते भी बताए।
विज्ञापन
बाबा मौर्य ने केनवास पर उकेरे भगवान गणेश और प्रभु श्रीराम।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र समाज गणेशोत्सव में वीरकर-काळकर रंगमंच पर विश्व विख्यात कला साधक बाबा सत्यनारायण मौर्य ने कला और धर्म पर आधारित विभिन्न प्रस्तुतियां दीं। भजन और जीवन के वास्तविक सत्य से परिचित कराते हुए उन्होंने कुछ ही क्षणों में प्रथम पूज्य श्री गणेश, आराध्य प्रभु श्रीराम और स्वामी विवेकानंद के चित्रों को केनवास पर उकेरा। साथ ही उपस्थित श्रोताओं के मन में बसे अंधविश्वास को दूर करने के रास्ते भी बताए।

विज्ञापन


प्रवक्ता संजय दिवटे के अनुसार, कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीपाद जोशी पूर्व महानगर संघ चालक ने की। लोकमान्य टिलक गणेशोत्सव समिति के माध्यम से नगर में मिट्टी की प्रतिमा के निर्माण और वितरण की अलख जगाने वाले उज्जैन उत्तर के विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा ने कार्यक्रम के अंत में बाबा के साथ श्री गणेश के चित्र में रंग भरा और भजन में अपनी आवाज से उपस्थित जनसमूह को रोमांचित किया। उपस्थित जनसमूह ने इस कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठाया। यह शाम एक अविस्मरणीय शाम बन गई।
 
मुख्य अतिथि उत्तर क्षेत्र के विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, पूर्व विधायक पारस जैन, नगर भाजपा अध्यक्ष विवेक जोशी, प्रकाश चित्तौड़ा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्र भारती, नगर भाजपा के मंडल अध्यक्ष परेश कुलकर्णी, राजकुमार बंसीवाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष हर्षवर्धन कुशवाह भी उपस्थित रहे। अतिथि स्वागत पंकज चाँदोरकर, उत्सव समिति अध्यक्ष सुहास वैद्य, समाज सचिव सुशील मुळे, और दिलीप जोशी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें