फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उज्जैन: विक्रम यूनिवर्सिटी में भारी बवाल, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष ने कुलसचिव को दिखाया जूता, गेट तोड़ने की कोशिश

Mon, 16 Nov 2026 03:29 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

विक्रमादित्य विश्वविद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुछ वैज्ञानिक दावों के विरोध में ज्ञापन देने पहुंचे NSUI कार्यकर्ताओं और प्रशासन के बीच विवाद हो गया। प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष ने रजिस्ट्रार को जूता दिखाकर अभद्र टिप्पणी की।
विज्ञापन
ऐसे मचाया हंगामा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय परिसर में सोमवार दोपहर उस समय भारी हंगामा खड़ा हो गया, जब एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और विश्वविद्यालय प्रशासन के बीच तीखी झड़प हो गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुछ वैज्ञानिक दावों के विरोध में ज्ञापन सौंपने पहुंचे छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने परिसर में जमकर नारेबाजी की और तोड़फोड़ का प्रयास किया। विवाद इतना बढ़ा कि एनएसयूआई जिलाध्यक्ष ने कुलसचिव (रजिस्ट्रार) को जूता दिखाते हुए अभद्र टिप्पणी तक कर डाली।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार दोपहर को एनएसयूआई के कार्यकर्ता कुलपति के नाम ज्ञापन देने के लिए प्रशासनिक भवन स्थित कुलसचिव कार्यालय पहुंचे थे। वहां मुख्य चैनल गेट पर ताला लगा देख कार्यकर्ता भड़क गए और गेट के बाहर ही जमीन पर बैठकर नारेबाजी शुरू कर दी। करीब 25 से 30 मिनट तक कुलसचिव को बाहर बुलाने की मांग करने के बाद भी जब कोई अधिकारी नहीं आया, तो प्रदर्शनकारी दूसरे रास्ते से होकर कार्यालय के भीतर जा पहुंचे। अंदर वाले चैनल गेट पर भी ताला लगा होने के कारण कार्यकर्ताओं का आक्रोश फूट पड़ा। उन्होंने गेट पर लातें मारकर ताला तोड़ने की कोशिश की, इस धक्का-मुक्की में दीवार पर लगी नेमप्लेट भी उखड़कर नीचे गिर गई।

ये भी पढ़ें: खंडवा: नए नगर निगम भवन का सीएम करेंगे लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से लैस बिल्डिंग तैयार, पुरानी जगह बनेगा मॉल
विज्ञापन


कुलसचिव को जूता दिखाकर लगाए नारे
परिसर में बढ़ते बवाल को देखते हुए विश्वविद्यालय के कुलसचिव अनिल शर्मा बाहर आए। कार्यालय में तालाबंदी और ज्ञापन लेने में हुई देरी को लेकर एनएसयूआई जिलाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला और कुलसचिव के बीच गर्मागर्म बहस शुरू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बहस के बीच ही जिलाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला ने अपना जूता हाथ में उठा लिया और कुलसचिव की ओर इशारा करते हुए कहा- जूते खाओगे। इस दौरान मौके पर मौजूद अन्य कार्यकर्ता भी सत्ता के दलालों को जूते मारो जैसे उग्र नारे लगाते रहे।
विज्ञापन


जानिए क्यों हो रहा था यह विरोध...?
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे उज्जैन एनएसयूआई जिलाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला ने इस पूरे हंगामे के पीछे की वजह बताते हुए विश्वविद्यालय और सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा विश्वविद्यालय स्तर पर ऐसे-ऐसे कथित नवाचारों की बातें की जा रही हैं, जिनका वास्तविकता और विज्ञान से कोई सरोकार नहीं है। कभी स्मार्टफोन की स्क्रीन पर मिट्टी रखकर सॉइल टेस्टिंग (मिट्टी परीक्षण) करने की बात कही जाती है, तो कभी नाली की गैस से ऊर्जा बनाने के अव्यावहारिक उपाय बताए जाते हैं। हमारा विरोध इन्हीं अवैज्ञानिक बातों को बढ़ावा देने के खिलाफ है। इस मामले में कुलसचिव अनिल शर्मा का कहना है कि ज्ञापन लेने के दौरान कार्यकर्ता बिना किसी कारण के उग्र हो रहे थे आज जो भी हुआ है वह गलत हुआ है इसकी शिकायत कुलगुरु को की जाएगी।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें