फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: उज्जैन में फिर सक्रिय हुआ बम धमकी देने वाला, युवक को पाकिस्तानी नंबर से मिली चेतावनी; क्या कहा?

Mon, 15 Jun 2026 05:02 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

उज्जैन के टावर चौक को बम से उड़ाने की धमकी देने में इस्तेमाल हुए कथित पाकिस्तानी नंबर से एक युवक को व्हाट्सएप पर धमकी भरा संदेश मिला। युवक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
धमकी मिलने के दस्तावेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

13 जून की रात करीब 11:28 बजे उज्जैन के एक युवक के व्हाट्सएप पर मैसेज आया। चौंकाने वाली बात यह रही कि यह मैसेज कथित तौर पर उसी पाकिस्तानी नंबर से भेजा गया, जिससे पहले उज्जैन के टावर चौक को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी।

विज्ञापन



मैसेज में लिखा था, "तुमने मेरी झूठी न्यूज क्यों डाली है?" इसके बाद खबर नहीं हटाने पर चेतावनी देते हुए कहा गया, "केस पाकिस्तान में करूंगा और एक्शन इंडिया में होगा।" बम धमकी के बाद अब युवक को भेजा गया यह संदेश कई सवाल खड़े कर रहा है। क्या यह सिर्फ डराने की कोशिश है या इसके पीछे कोई बड़ी साजिश है? फिलहाल पूरा मामला जांच का विषय है, लेकिन धमकी देने वाले की लगातार सक्रियता ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता जरूर बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ें: भांजा दामाद संग रह रही महिला का खून से लथपथ शव मिला, पति ने लगाया हत्या का आरोप; सुसाइड नोट में ये लिखा

यह की गई शिकायत
उज्जैन के टावर चौक को बम से उड़ाने की धमकी से जुड़ी खबर सोशल मीडिया पर साझा करने के बाद एक युवक को पाकिस्तानी नंबर से धमकी भरा संदेश मिला। युवक ने थाना राघवी में आवेदन देकर बताया कि उसने अपने सोशल मीडिया पेज पर टावर चौक को बम से उड़ाने की धमकी मिलने की खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद 13 जून 2026 की रात 11:28 बजे उसके व्हाट्सएप पर +923456663253 नंबर से मैसेज आया। युवक ने पुलिस से मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में उसने बताया कि धमकी भरे संदेशों के स्क्रीनशॉट उसके पास मौजूद हैं, जिन्हें जांच के लिए पुलिस को सौंपा जाएगा। मामले में राघवी थाना पुलिस ने आवेदन लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें