फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: रूद्र सागर पर नया ब्रिज बनकर तैयार, महाकाल मंदिर में शक्ति पथ से सीधे होगी एंट्री, CM करेंगे लोकार्पण

Wed, 12 Feb 2025 06:59 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

महाकाल मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक नया प्रवेश द्वार जल्द ही खुल जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 15 फरवरी को 25 करोड़ की लागत से रूद्र सागर पर बने ब्रिज का लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन
रूद्र सागर पर नया ब्रिज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाकाल मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक नया प्रवेश द्वार जल्द ही खुल जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 15 फरवरी को 25 करोड़ की लागत से रूद्र सागर पर बने ब्रिज का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद श्रद्धालु शक्ति पथ से सीधे महाकाल मंदिर पहुंच सकेंगे। इस नए प्रवेश द्वार से चारधाम मंदिर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए करीब डेढ़ किमी की दूरी कम हो जाएगी।

विज्ञापन



स्मार्ट सिटी सीईओ संदीप शिवा ने बताया कि महाकाल मंदिर आने वाले दर्शनार्थियों को अब 15 फरवरी से एक नया प्रवेश द्वार मिलने जा रहा है। गणेश नगर हायर सेकेंडरी स्कूल के सामने बने ब्रिज की शुरुआत होने जा रही है। उज्जैन स्मार्ट सिटी कंपनी द्वारा अधीक्षण अभियंता नीरज पांडे के नेतृत्व में ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर के पीछे वाले हिस्से में रूद्र सागर के ऊपर शक्ति पथ से मानसरोवर तक जाने के लिए करीब ढाई वर्ष पहले मई 2022 में ब्रिज का काम शुरू किया गया था। ब्रिज 200 मीटर लंबा और सात मीटर चौड़ा बनाया गया है। ब्रिज के मध्य 19 मीटर चौड़ी जगह रखी गई है। ब्रिज का निर्माण 2023 नवंबर से पहले होना तय हुआ था। लेकिन करीब डेढ़ वर्ष देरी से इसका काम पूरा हो पाया है, जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे। 15 फरवरी से ब्रिज की शुरुआत होने के बाद श्रद्धालु सीधे मानसरोवर गेट पहुंचेंगे।

लेजर लाइट एंड साउंड के शो देख सकेंगे
बताया जाता है कि भक्त ब्रिज पर खड़े होकर जल्द ही महाकाल मंदिर में शुरू होने वाले लेजर लाइट एंड साउंड शो का भी मजा ले सकेंगे। यहां पांच सौ से अधिक श्रद्धालु एक साथ खड़े होकर महालोक का सुंदर दृश्य और लेजर लाइट एंड साउंड के शो देख सकेंगे। श्रद्धालु ब्रिज से भगवान शिव के प्राकट्य और उज्जयिनी की गौरव गाथा देख-सुन पाएंगे।
विज्ञापन


काफी मददगार होगा ब्रिज
उज्जैन कलेक्टर नीरज सिंह ने बताया कि शक्ति पथ से महाकाल मंदिर के लिए श्रद्धालुओं को नई सुविधा मिल पाएगी। हालांकि, 27 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन ये श्रद्धालुओं के लिए बंद रहेगा। ब्रिज का एक छोर चारधाम मंदिर स्थित पानी की टंकी के नजदीक माधवगंज हायर सेकेंडरी स्कूल के सामने तो दूसरा छोर महाकाल महालोक में बने फेसिलिटी सेंटर-2 के सामने है। भीड़ प्रबंधन की दृष्टि से भी ब्रिज काफी मददगार होगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें