उज्जैन में थाना नानाखेड़ा पुलिस को वाहन किराये पर अटैच करने के नाम पर अनुबंध कर लोगों से वाहन लेकर अन्यत्र गिरवी रखने एवं अमानत में खयानत करने वाले आरोपी जगदीश परमार को गिरफ्तार कर 21 वाहन जप्त करने में महत्वपूर्ण सफलता मिली है। बताया जाता है कि शिवम पिता कमल किशोर पंवार निवासी 15, रामी नगर, उज्जैन सहित अन्य 25-30 वाहन मालिकों ने थाना नानाखेड़ा पर लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायतकतार्ओं ने बताया था। आरोपी जगदीश परमार ने उन्हें झांसा देकर चार पहिया वाहनों को विभिन्न सरकारी एवं निजी संस्थानों में किराये पर अटैच करने के नाम पर अनुबंध किया।
अनुबंध के तहत उसने वाहन मालिकों को हर माह तय किराया देने का वादा किया। आरोपी ने अनुबंध के अनुसार कुछ माह तक वाहन किराये का भुगतान किया, लेकिन बाद में उसने किराया देना बंद कर दिया और वाहन लौटाने से भी इनकार कर दिया। जब वाहन मालिकों ने अपने वाहनों की जानकारी प्राप्त करने की कोशिश की, तो पता चला कि जगदीश परमार ने सभी वाहन अन्यत्र गिरवी रख दिए हैं और बड़ी रकम वसूल कर चुका है। पीड़ितों ने जब आरोपी से संपर्क किया, तो उसने उन्हें लगातार गुमराह किया और धमकाने की भी कोशिश की।
आरोपी जगदीश परमार ने खुद को एक फर्जी कंपनी का संचालक बताया और दावा किया कि उसकी कंपनी को नगरपालिका और अन्य सरकारी संस्थानों में वाहनों की आपूर्ति का ठेका मिला है। इस झूठे दावे के आधार पर, उसने कई वाहन मालिकों से अनुबंध कर उनके वाहन अपने कब्जे में ले लिए। बाद में आरोपी ने उन वाहनों को ग्रामीण क्षेत्रों में 1.5 से 2 लाख रुपये की कीमत पर गिरवी रख दिया और वाहन मालिकों को इस बारे में कोई सूचना नहीं दी।
इस पूरे षड्यंत्र में आरोपी लाड़ सिंह निवासी देवास भी शामिल था। उसने लगभग एक दर्जन वाहनों को ग्रामीण इलाकों में गिरवी रखवाने में मदद की और गिरवी से प्राप्त राशि में से आधी अपने पास रखी, जबकि आधी आरोपी जगदीश परमार को सौंप दी। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निदेर्शानुसार थाना नानाखेड़ा पुलिस ने आरोपी जगदीश परमार को गिरफ्तार कर कुल 21 वाहनों को जप्त कर लिया। जब की लाड़सिंह पिता धनसिंह, निवासी करेड़ी माता, माकड़ोन अब भी फरार है।
इन वाहनों को किया गया जब्त
1- मारुति स्वीफ्ट कार MP09DV-5920
2-मारुति स्वीफ्ट कार MP13ZL-8648
3- महिन्द्रा 3XO कार MP13ZN-5603
4- होण्डा अमेज कार MP13ZQ-9341
5-टाटा टाईगोर कार MP09DM-8332
6- मारुति अर्टिगा कार MP09ZR-2685
7- मारुति सियाज MP13CD-1319
8- हुण्डई ओरा कार MP09DX-2938
9- मारुति स्वीफ्ट डिजायर कार MP13ZN-1287
10-हुण्डाई एक्सेंट कार MP13CE-4203
11- मारुति अर्टिगा कार MP04ZS-9271
12-हुण्डई ओरा कार MP13ZN-4864
13-बिना नं. की मारुति स्वीफ्ट कार इंजन नं. D13A2202077, चेचिस नं. MA3FJEV1500367765
14-मरुति स्वीफ्ट डिजायर कार MP13CD0468
15- निशान मेगनेट कार MP13ZN-8505
16-किया कारेंस कार MP13ZD-3653
17-बिना नं. की मारुति डिजायर कार इंजन नं. D13A3387267, चेचिस नं. MA3CZF03SJH412824
18- मारुति स्वीफ्ट डिजायर कार MP09WF-6931
19-हुण्डई ओरा कार MP13ZL-9059
20-मारुति स्वीफ्ट डिजायर कार MP68C-4777
21-हुण्डई ओरा कार MP09CR3826