फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: नागपुर की महिला ने पॉलिटेक्निक कॉलेज गेस्ट फैकल्टी के खिलाफ दर्ज करवाया दुष्कर्म का केस, जानें मामला

Mon, 14 Oct 2024 08:39 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

नागपुर में रहने वाली एक महिला आज नानाखेड़ा थाना पहुंची। जहां उसने पुलिस को बताया कि एक व्यक्ति ने उसे झांसे में लेकर उसके साथ दुष्कर्म किया है। इस पर पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज करते हुए उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
नानाखेड़ा थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नागपुर में रहने वाली एक महिला सोमवार को नानाखेड़ा (उज्जैन) थाना पहुंची। जहां उसने पुलिस को बताया कि एक व्यक्ति ने उसे झांसे में लेकर उसके साथ दुष्कर्म किया है। इस पर पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज करते हुए उसकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पूरे मामले की जानकारी देते हुए नानाखेड़ा थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि पॉलिटेक्निक कॉलेज में गेस्ट फैकल्टी के रूप में पढ़ाने वाले रामवीर सिंह चंदेल के खिलाफ नागपुर से आई एक महिला ने दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कराया। उसने बताया है कि एक होटल में ले जाकर मेरे साथ अवैध संबंध बनाए गए। महिला का कहना है कि वह कुछ समय पहले महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करने आई थी। इस दौरान उसके साथ कुछ ऐसा हुआ। महिला की रामवीर सिंह चंदेल से आखिर किस तरह से बातचीत हुई। इसके पीछे थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार यादव का कहना था कि चैटिंग व ऑनलाइन एप के माध्यम से दोनों की पहचान हुई थी, जिसके बाद दोनों आपस में मिलाने लगे और फिर यह घटनाक्रम घटित हुआ, जिसमें आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज किया गया है।

प्रभारी प्राचार्य बोले, हमने भी घटना का स्पष्टीकरण मांगा
मामले में पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर आरके हरदा ने बताया कि रामवीर सिंह चंदेल के बारे में हमें भी अखबारों के माध्यम से कुछ सूचना मिली है। वह पिछले तीन वर्षों से कॉलेज में गेस्ट फैकल्टी के रूप में सदस्य हैं। वह पेट्रोलियम रिफाइनरी एवं पेट्रोलियम डिपार्टमेंट में काम कर रहे हैं और आज किसी अज्ञात कारण के चलते कॉलेज नहीं आए हैं। इस पूरे मामले में हमने भी उनसे स्पष्टीकरण मांगा है, जो भी आरोप है वह गंभीर हैं, जिसकी वस्तु स्थिति की जानकारी हमें नहीं है। हम भी इस पूरी घटना का विवरण उनसे मांग रहे हैं। पुलिस को इस बारे में जो भी जानकारी लगेगी, वह हम उन्हें उपलब्ध कराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें