फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: मोबाइल पर KYC करवाने का आया मैसेज, लिंक पर क्लिक करते ही खाते से गायब हुए डेढ़ लाख से अधिक रुपये

Mon, 14 Oct 2024 08:23 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

मोबाइल पर केआईसी करवाने का मैसेज आया था। मैसेज के लिंक पर क्लिक करते ही खाते से डेढ़ लाख रुपये से अधिक गायब हो गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजकल बैंक तथा अन्य संस्थानों में केआईसी के नाम पर लोग साइबर ठगी के शिकार हो रहे हैं। लेकिन कानून के लंबे हाथ इन साइबर ठगों की गिरेबान तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। यह साइबर अपराधी फिशिंग ई-मेल, फेक कॉल या फर्जी वेबसाइट लिंक के जरिए लोगों से केवाईसी की जानकारी मांगते हैं।

विज्ञापन


इस जानकारी का इस्तेमाल कर वे आपके बैंक अकाउंट से पैसे निकाल सकते हैं या अन्य वित्तीय धोखाधड़ी कर सकते हैं, ऐसा ही एक मामला सागर में आया। सागर के मोतीनगर थाना क्षेत्र के आईटीआई के पास रहने वाले दिनकर पिता पदम जैन उम्र 47 के साथ केवाईसी कराने के नाम पर आए मैसेज को किल्क करने के बाद उनके बैंक खाते से एक लाख 72 हजार रुपये निकल गए। इसकी शिकायत एसपी कार्यालय में की है।

शिकायत के मुताबिक, दिनकर जैन को 12 अक्तूबर 2024 को मोबाइल पर व्हाट्सएप पर यूनियन बैंक ऑफ इडिया मोबाइल नंबर 9110597513 से KYC करने का मैसेज आया। नीचे एक Apk फाइल आई। मैंने क्लिक कर खोला तो अन्दर एक लिंक खुली, जिस पर मैंने क्लिक किया और एक एप डाऊनलोड हो गया, जिसमें डेबिट कार्ड की जानकारी भर दी। उसके बाद डेबिट कार्ड का पिन भर दिया, जिससे उनके बैंक खाते से एक लाख 72 हजार रुपये कट गए। आवेदक ने पैसे दिलवाने एवं अज्ञात व्यक्ति पर पुलिस कार्रवाई करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें