फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: उज्जैन निगम ने चलाई होटल सॉलिटेयर के अवैध निर्माण पर JCB, ग्रीन बेल्ट की भूमि पर किए कब्जे को हटाया

Fri, 22 Sep 2023 05:48 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

मध्यप्रदेश के उज्जैन में निगम ने होटल सॉलिटेयर के अवैध निर्माण पर JCB चलाकर कार्यवाही की। निगम ने होटल के पीछे स्थित क्षिप्रा नदी के किनारे ग्रीन बेल्ट की भूमि पर किए गए अवैध निर्माण एवं अतिक्रमण को हटाया।
विज्ञापन
निगम ने चलाई होटल सॉलिटेयर के अवैध निर्माण पर JCB - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन नगर निगम और पुलिस प्रशासन ने संयुक्त रूप से कार्यवाही की। होटल सॉलिटेयर के पीछे क्षिप्रा नदी के किनारे ग्रीन बेल्ट की भूमि पर अवैध निर्माण किया गया था। जानकारी के मुताबिक पूर्व में एसडीएम लक्ष्मी नारायण गर्ग की उपस्थिति में सीमांकन करते हुए जमीन की नपती की गई थी। जिसमें पाया गया कि उक्त निर्माण ग्रीन बेल्ट में स्थित है, जिसे हटाया जाना है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक इसके पश्चात सर्व संबंधित को नोटिस जारी करते हुए अवैध निर्माण को हटाने के लिए निर्देशित किया गया था। जिसके क्रम में निगम द्वारा कार्यवाही करते हुए जेसीबी के माध्यम से होटल द्वारा किए गए अवैध निर्माण, बाउंड्रीवॉल, टीन शेड के निर्माण, तार फेंसिंग को हटाने की कार्यवाही की गई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें