सार
उज्जैन के गोरकर बंधुओं के दोहरे हत्याकांड में फरार चल रहे दो आरोपियों को नीलगंगा पुलिस और साइबर टीम ने करोहन क्षेत्र में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के हमले के बाद आत्मरक्षा में की गई कार्रवाई में दोनों घायल हुए।
उज्जैन में देर रात पुलिस का बड़ा एक्शन
- फोटो : अमर उजाला
नीलगंगा थाना पुलिस और साइबर टीम को गोरकर बंधुओं के चर्चित दोहरे हत्याकांड में बड़ी सफलता मिली है। लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने करोहन क्षेत्र में शॉर्ट एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर पश्चिम) गुरु प्रसाद पाराशर और नगर पुलिस अधीक्षक माधवनगर श्रीमती दीपिका शिंदे के मार्गदर्शन में नीलगंगा पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी थी। देर रात पुलिस को आरोपियों के करोहन क्षेत्र में होने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर क्षेत्र की घेराबंदी की।
पढे़ं: सात जिलों में तेज बारिश का अलर्ट, डैमों के गेट खुले, अब तक 35.6 इंच पानी
पुलिस के मुताबिक, खुद को घिरता देख आरोपियों ने पुलिस टीम पर हमला कर भागने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिसमें दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी। घायल आरोपियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड
सोनू पासी (32 वर्ष) जबरन कॉलोनी निवासी सोनू पिता विजयबहादुर पासी के खिलाफ नीलगंगा और महाकाल थाने में पहले से 14 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट, जुआ, अवैध शराब, बलवा और हत्या से संबंधित नया बीएनएस मामला शामिल है।
विजय उर्फ छोटू (21 वर्ष) जबरन कॉलोनी निवासी विजय पिता सीताराम सूर्यवंशी के खिलाफ पहले से पॉक्सो एक्ट, सड़क दुर्घटना और धमकी देने से जुड़े दो मामले दर्ज थे। दोहरे हत्याकांड के मामले को मिलाकर अब उसके खिलाफ कुल तीन मामले दर्ज हैं।