फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP news: काशी में बढ़ेगा उज्जैन और देवास की प्रतिभाओं का मान, विद्वद् भूषण और कृषिरत्न से किया जाएगा सम्मानित

Fri, 15 Dec 2023 07:58 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

उज्जैन के आचार्य शैलेंद्र पाराशर को 'विद्वद् भूषण' एवं डॉ. सविता कुमारी को 'कृषिरत्न' अलंकरण से काशी में किया जाएगा अलंकृत।
विज्ञापन
आचार्य शैलेंद्र पाराशर और डॉ. सविता कुमारी। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी की सुप्रतिष्ठित संस्था अखिल भारतीय-विद्वत्-परिषद् द्वारा आयोजित विद्वद् अलंकरण समारोह-2023 में विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन के पूर्व आचार्य एवं वरिष्ठ साहित्यकार आचार्य शैलेंद्र पाराशर को उनकी बहुआयामी उपलब्धियों के लिए 'विद्वद् भूषण' एवं कृषि विज्ञान केन्द्र, बालगढ़ और देवास की डॉ. सविता कुमारी को कृषि विज्ञान के क्षेत्र में उनकी सारस्वत साधना के अनवरत विनियोग के लिए 'कृषिरत्न सम्मान' से शॉल, श्रीफल रुद्राक्ष/स्फटिक माला, सम्मान पत्र एवं रजत मुद्रा से अलंकृत  किया जाएगा। ये जानकारी भारतीय विद्वत परिषद् के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. राजेश्वर शास्त्री ने दी। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि विद्वत परिषद के इस राष्ट्रीय अलंकरण समारोह में मध्यप्रदेश के इन विद्वानों को अलंकृत किया जाएगा। यह सम्मान समारोह एवं राष्ट्रीय संगोष्ठी रामनाथ चौधरी संस्थान, काशी में दिनांक 17 दिसम्बर 2023 को गरिमामय स्वरूप में आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें