फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: साउथ कोरिया के महासम्मेलन में गूंजेगी सनातन की गूंज, धर्मगुरुओं के बीच व्याख्यान देंगे शैलेशानंद गिरी

Tue, 12 Sep 2023 03:50 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

18 से 20 सितंबर 2023 को साउथ कोरिया की संस्था एचडब्ल्यूपीएल के नौवें स्थापना दिवस पर होने जा रहे विश्व शांति महासम्मेलन में जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी शैलेशानन्द गिरी को आमंत्रित किया गया है। इस विश्व शांति बैठक में सियोल साउथ कोरिया में विश्व भर के धर्मगुरु एकत्रित होंगे।
विज्ञापन
महामंडलेश्वर स्वामी शैलेशानन्द गि - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगामी सप्ताह में साउथ कोरिया में विश्व भर के धर्म गुरुओं का एक ऐसा महासम्मेलन आयोजित होने जा रहा है, जिसके माध्यम से सभी धर्म गुरु धार्मिक शांति पर मंथन करेंगे तीन दिवसीय इस महासम्मेलन में वैसे तो विश्व भर के धर्मगुरु शामिल होंगे। लेकिन उज्जैन के लिए गौरव की बात यह है कि इस सम्मेलन मे जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर शैलेशानंद गिरी महाराज को भी आमंत्रित किया गया है, जो कि इस सम्मेलन में सनातन धर्म पर अपने विचार रखेंगे।

विज्ञापन


इस महासम्मेलन की जानकारी देते हुए जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर शैलेशानंद गिरी महाराज ने अमर उजाला को बताया कि आगामी 18 से 20 सितंबर 2023 को साउथ कोरिया की संस्था HWPL अपना नौवां स्थापना दिवस मना रहा है। इस विश्व शांति सम्मेलन में सियोल साउथ कोरिया में विश्व भर के धर्मगुरु एकत्रित होंगे। इस वर्ष के इस कार्यक्रम की श्रृंखला में विश्व भर की शासकीय व्यवस्था अंतरराष्ट्रीय संगठनों के साथ और विश्व भर के धर्म समाजों के प्रतिनिधियों के मध्य में विश्व की धार्मिक शांति पर मंथन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस सम्मेलन में शामिल होने के लिए मुझे संस्था के अध्यक्ष मैन ही ली जो ने आमंत्रित किया है। मुझे बुलाने का उद्देश्य सिर्फ यही है कि  महासम्मेलन में लोगों को यह समझाया जा सके कि सनातन धर्म पूरे विश्व में किस प्रकार से शांति स्थापित कर सकता है।

 
विज्ञापन


विश्व शांति और सद्भाव के लिए सनातन धर्म एकमात्र सूत्र विषय पर व्याख्यान देंगे
महामंडलेश्वर स्वामी शैलेशानंद गिरी के अनुसार उनकी महती भूमिका अपने व्याख्यान और चर्चाओं के माध्यम से है, जो कि सनातन धर्म एकमात्र सूत्र विश्व शांति और सद्भाव के विषय पर होगा। विगत चार महीने से चल रहे निरंतर व्याख्यानों के माध्यम से 500 से अधिक भिन्न धर्म गुरुओं को इस बात पर सहमत किया की सनातन धर्म एकमात्र धर्म है, जिसकी शिक्षाओं में विश्व के समस्त धर्म का निचोड़ समाहित है। अतः आने वाले समय के लिए उक्त यात्रा निश्चय ही सनातन के वैभव को संपूर्ण विश्व में स्थापित करने के लिए एक महत्वपूर्ण पड़ाव साबित होगी।

शांति स्थापित करने का काम करती है HWPL
HWPL( हेवनली कल्चर वर्ल्ड पीस रेस्टोरेशन ऑफ लाइट, वर्ल्ड पीस एकेडमी) संयुक्त राष्ट्र की आर्थिक और सामाजिक काउंसिल से संबद्ध है और सियोल मेट्रोपॉलिटन गवर्नमेंट के संबद्ध है। जो की साउथ कोरिया की विदेश मंत्रालय के सामाजिक दायित्व के प्रति क्रियाशील है। एचडब्ल्यूपीएल एक शांति संगठन है, जिसकी स्थापना विश्व में युद्ध को रोकने और आने वाली पीढ़ी के लिए शांति स्थापित करने के उपक्रम में संलग्न रहने का है। उक्त संस्था अपनी शांति और सद्भाव के कार्यक्रम 170 देश में भिन्न राष्ट्रीयता और धार्मिक परिवेशों के मध्य में संचालित कर रही है। संस्था महिला और युवा संगठनों के साथ मिलकर के संपूर्ण विश्व में अपनी महिती भूमिका निभा रही है, जिसके जरिए शांति अधिकार संरक्षण, नागरिक के रूप में कर्तव्य निर्वहन के कार्यक्रम संचालित करती रहती है। 
विज्ञापन


संस्था के अध्यक्ष मैन ही ली द्वितीय विश्व युद्ध के योद्धा हैं, जिन्होंने कोरियन युद्ध के अंदर हिस्सा लिया और युद्ध की भी विभीषीकाओं का क्रूर अनुभव भी लिया। वे वर्तमान में विश्व शांति अभियान के एक महत्वपूर्ण नेता हैं। साल 2014 में मैन ही ली 32 यात्राओं के अंदर विश्व शांति के दौरे पर गए 100 देश से ज्यादा का उन्होंने दौरा किया और उन्हें 19 जुलाई 2016 में महात्मा गांधी पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। उक्त पुरस्कार पूर्व में नेल्सन मंडेला और जीनी कार्टर को दिया जा चुका है। महात्मा एमके गांधी फाउंडेशन की तरफ से उन्हें अहिंसा और शांति का सम्मान प्राप्त हुआ।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें