आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज में रैगिंग का मामला सामने आया है।
- फोटो : सोशल मीडिया
उज्जैन के आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज में रैगिंग का मामला सामने आया है। गुरुवार सुबह एक जूनियर छात्र ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उसका आरोप है कि परिसर में सीनियर छात्रों ने उससे मारपीट की है और उसकी बाइक में भी तोड़फोड़ की है।
चिमनगंज मंडी थाना पुलिस ने बताया कि ग्वालियर निवासी आशीष जाटव आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज में सेकंड ईयर का छात्र है और बुधवार रात 2 बजे वह होस्टल से निकलकर अपनी बाइक से ढाबे पर खाना खाने जा रहा था। इस दौरान परिसर में बैठ कर शराब पी रहे 4-5 सीनियर छात्रों ने उसे रोक लिया और दादागिरी करने लगे तथा उसे पीटना शुरू कर दिया। पांचों ने मिलकर आशीष को जमीन पर पटक कर घसीटा और जमकर मारपीट की, जिससे वह जख्मी हो गया। आरोपियों ने उसकी मोटरसायकल में भी जमकर तोड़फोड़ की। आज सुबह आशीष चिमनगंज थाने पहुंचा और अपने साथ हुई घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस जांच करने के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंची है।
थाने में शिकायत करने पहुंचे छात्र आशीष ने बताया कि कल देर रात 2 बजे के सीनियर छात्र परिसर में बैठकर शराबखोरी कर रहे थे। इस दौरान वह बाईक से गुजर रहा था। शराब पीने वाले छात्रों ने उसे रोका तथा पीटना शुरू कर दिया तथा घसीट-घसीटकर मारा। मेरी बाइक भी फोड़ डाली।