उज्जैन में शनिवार रात यंत्र महल गऊघाट चौराहे पर मेहमानों को विदा करने आई महिला के गले से बदमाशों ने झपट्टा मारकर चेन खींच ली। वह उस समय घर लौट रही थी। महिला ने शोर मचाया लेकिन तब तक दोनों बदमाश लालपुल की ओर भाग गए। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई थी ।
नीलगंगा थाना पुलिस ने बताया कि यंत्र महल गऊघाट के समीप रहने वाले राजेश भटनागर की पत्नी सीमा भटनागर शुक्रवार रात अपने यहां आए मेहमानों को चौराहे तक विदा करने आई थी। मेहमानों के रवाना होने के बाद जब वे वापस अपने घर की ओर लौट रही थीं, उसी दौरान पीछे दो बदमाश आए। गले में पहनी एक तोला वजनी सोने की चेन झपटकर भाग गए। महिला ने शोर मचाया लेकिन तब तक दोनों बाइकसवार लालपुल की ओर भाग निकले। शोर सुनकर वहां पर आसपास के लोग आ गए। पुलिस को सूचना दी गई। नीलगंगा थाना पुलिस मौके पर आई और बदमाशों को लालपुल और उसके आसपास तलाशा। थाना प्रभारी तरुण कुरील ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। उनकी मदद से बदमाशों की पहचान और तलाश की जाएगी।