फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: उज्जैन के ट्रेंचिंग ग्राउंड से मिली सोशल वर्कर की लाश, सिर पर मिले चोट के निशान, हत्या की आशंका

Mon, 18 Sep 2023 08:53 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

उन्हेल में महिला सोशल वर्कर की लाश उन्हेल के नगर परिषद के ट्रेंचिंग ग्राउंड में मि्ली है। उसके सिर पर चोट के निशान दिख रहे हैं। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन जिले के उन्हेल में सोशल वर्कर के रूप में क्षेत्र में काम करने वाली एक महिला की उन्हेल के नगर परिषद के ट्रेंचिंग ग्राउंड में लाश मिलने से सनसनी मच गई। महिला के सिर पर चोट के निशान थे, वहीं कुछ दूरी पर उसकी स्कूटी भी पड़ी हुई थी। हत्या की आशंका को देखते हुए पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


पठान मोहल्ला में रहने वाली हिना पिता शहजाद खान (30) सोशल वर्कर का काम करती थी। देर रात बारिश के बीच उसे घर पर कोई बुलाने आया था, जिसके साथ वह अपनी स्कूटी लेकर चली गई थी। जब काफी देर तक नहीं लौटी तो परिजनों ने मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया, मोबाइल बंद आ रहा था। परिजनों ने तलाश शुरू की। इस बीच ट्रेंचिंग ग्राउंड में हिना का शव और स्कूटी पड़ी होने की सूचना नगर में फैल गई। रातभर से लापता हीना के परिजन मौके पर पहुंचे। मृतक महिला की पहचान हीना के रूप में हो गई। उसके सिर पर चोट के गंभीर निशान थे। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। सीएसपी पिंटू बघेल ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने पर मामला स्पष्ट हो जाएगा। फिलहाल जांच की जा रही है। रात में मृतका किसके साथ गई थी यह परिजन स्पष्ट नहीं कर पा रहे हैं। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को देखा जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें