हस्तशिल्प मेले का उद्घाटन
- फोटो : अमर उजाला
हस्तशिल्प मेले का सीएम ने किया उद्घाटन
उज्जैन संभाग में चल रहे विकास कार्य किस गति से जारी हैं और इसका लाभ हितग्राहियों को मिल रहा है या नहीं। ऐसी ही योजनाओं की समीक्षा करने के लिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव उज्जैन आए थे, जिन्होंने संभागीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों से विकास कार्यों की जानकारी ली और कुछ बातों पर अधिकारियों को फटकार भी लगाई।
संभागीय समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री अटल अनुभूति उद्यान कोठी रोड पर पहुंचे, जहां उन्होंने सबसे पहले पौधारोपण किया और उसके बाद पार्क में झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। साथ ही उज्जैन को नंबर वन बनाने के लिए शपथ भी दिलाई। इस दौरान उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की।
कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री सीधे हस्तशिल्प मेले में पहुंचे, जहां उन्होंने दीप प्रज्जवलन और भगवान श्री गणेश को पुष्पहार पहनाकर इस मेले का शुभारंभ किया। इस दौरान बालिकाओं द्वारा मुख्यमंत्री को तिलक लगाकर और पुष्पहार पहनाकर उनका स्वागत किया गया। उसके बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मेले में लगी दुकानों पर व्यापारियों से यहां बेची जा रही सामग्री की जानकारी भी ली।