फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election 2023: खुद को फिट बताने में लगे पारस जैन, बोले- अनफिट बताकर मेरी टिकट कटवाने में लगे हैं कुछ लोग

Mon, 16 Oct 2023 01:26 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

MP Election 2023: उज्जैन उत्तर से विधायक पारस जैन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह जिम में जमकर पसीना बहाते और खुद को तंदुरुस्त बताते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
जिम में पसीना बहाते पारस जैन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन उत्तर के विधायक पारस जैन का कहना है कि कुछ लोग इस प्रकार का प्रचार कर रहे हैं कि उज्जैन उत्तर के विधायक बीमार हैं, मैं आपके माध्यम से बताना चाहता हूं कि मैं बीमार नहीं तंदरुस्त व फिट हूं। पार्टी मुझे टिकट देती है तो जिस प्रकार से पिछले विधानसभा चुनाव में, मैं 25000 वोटों से जीता था इस बार भी इससे ज्यादा वोटों से जीतकर भाजपा की झोली में यह सीट डालूंगा। 

विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी ने चार सूचियों के माध्यम से मध्यप्रदेश में विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं और जल्द ही भारतीय जनता पार्टी की पांचवी सूची भी जारी होने वाली है, लेकिन इस बीच उज्जैन उत्तर से विधायक पारस जैन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह जिम में जमकर पसीना बहाते और खुद को तंदुरुस्त बताते दिखाई दे रहे हैं। विधायक पारस जैन के इस वीडियो को लेकर जब उनसे चर्चा की गई तो उनका कहना था कि उज्जैन उत्तर से में वर्ष 1990, 1993, 2003, 2008, 2013, 2018 से विधायक हूं। इस बार भारतीय जनता पार्टी के कुछ दावेदार मुझे अस्वस्थ बताकर मेरी टिकट कटवाने की जुगत में लगे हुए हैं, लेकिन ऐसा कुछ नहीं है ना तो मेरी तबीयत खराब है और ना ही मैं अस्वस्थ और बीमार हूं। मैं तो पूरी तरफ फिट हूं। मेरी अस्वस्थता को लेकर सोशल मीडिया पर जो भी खबरें चल रही है वह निराधार हैं।
विज्ञापन


रिपोर्टः उज्जैन से नीलेश नागर

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें