फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election 2023: देशभर की 17 विशेष कंपनी में संभालेगी चुनाव सुरक्षा की कमान, छह उज्जैन पहुंची

Mon, 06 Nov 2023 04:34 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

MP Election 2023: विधानसभा चुनाव को उज्जैन एवं जिले में सुरक्षित एवं शांतिपूर्वक रूप से संपन्न करने के लिए देशभर के अलग-अलग प्रदेशों से 17 कंपनियां उज्जैन पहुंचेगी। छह कंपनियां अभी तक उज्जैन पहुंच चुकी हैं, 13 नवंबर तक सभी कंपनियां उज्जैन पहुंच जाएंगी।
विज्ञापन
एक कंपनी मे 100 के लगभग सुरक्षाकर्मी रहेंगे मौजूद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन जिले की सातों सीटों पर विधानसभा चुनाव को शांति एवं सुरक्षित रूप से संपन्न कराने के लिए देश भर के अलग-अलग प्रदेशों से कुल 17 कंपनी उज्जैन पहुंच रही है। विशेष आर्म्स से लेस यह सुरक्षा कंपनी उज्जैन और जिले सहित सभी मतदान केंद्रों पर तैनात रहेंगी। यह कंपनी उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, और प्रदेश के अन्य हिस्सों से उज्जैन चुनाव की  सुरक्षा कमान को संभालने के लिए पहुंचेगी।
विज्ञापन


उज्जैन पुलिस लाइन के आरआई रणजीत राणा ने बताया कि उज्जैन शहर सहित जिले के कुल 1799 पोलिंग बूथ के लिए देश भर से कुल 17 कंपनियां उज्जैन पहुंच रही हैं। जिनमें 6 कंपनियां अभी तक उज्जैन पहुंच चुंकी हैं। 13 नवंबर तक सभी कंपनियां उज्जैन पहुंच जाएंगी। एक सुरक्षा कंपनी में लगभग 90 से 100 के लगभग सुरक्षाकर्मी रहते हैं। उज्जैन पहुंचने पर इन विशेष कंपनियों के सदस्यों का स्वागत किया जाता है। इनके उज्जैन रहने एवं ठहरने की व्यवस्था भी उज्जैन पुलिस प्रशासन द्वारा ही की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें