फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: मुख्यमंत्री की काकी अन्नपूर्णा देवी का बीमारी से निधन, अंतिम दर्शन के लिए सीएम यादव उज्जैन पहुंचे

Fri, 06 Dec 2024 07:24 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

मुख्यमंत्री मोहन यादव की काकी अन्नपूर्णा शंकरलाल यादव का निधन हो गया। दोपहर 3 बजे उनकी अंतिम यात्रा गीता कॉलोनी अब्दालपुरा उज्जैन से शुरू होगी। काकी अंतिम दर्शन के लिए सीएम यादव भी उज्जैन पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
अन्नपूर्णा शंकरलाल यादव का बीमारी से निधन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की काकी श्रीमती अन्नपूर्णा शंकरलाल यादव का निधन आज शुक्रवार को इंदौर के अस्पताल मे उपचार के दौरान हो गया है। जिनकी अंतिम यात्रा आज दोपहर 3 बजे निज निवास गीता कॉलोनी, अब्दालपुरा उज्जैन से प्रारंभ होकर चक्रतीर्थ पहुंची जहां पर श्रीमती अन्नपूर्णा यादव का अंतिम संस्कार किया गया। 

विज्ञापन


दोपहर 3 बजे शुरू हुई अन्नपूर्णा देवी की अंतिम यात्रा निज निवास गीता कॉलोनी अब्दालपुरा उज्जैन से प्रारंभ होकर खजूरवाली मस्जिद, बुधवारिया, निकास, कंठाल, सतीगेट, छत्रीचौक, गोपाल मंदिर, ढाबा रोड, दानीगेट से चक्रतीर्थ पहुंची जहां चक्रतीर्थ पर मुखाग्नि गोविंद यादव द्वारा दी गई। समाजसेवी अन्नपूर्णा यादव की अंतिम यात्रा को शहर में अनेक स्थानों पर मंच लगाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। अंतिम यात्रा में समाजसेवियों के साथ ही शहर के गणमान्य जन्म शामिल थे जिन्होंने चक्रतीर्थ पर पहुंचकर श्रीमती यादव को श्रद्धासुमन अर्पित किए। 

विज्ञापन


श्री कृष्ण की भक्त थीं अन्नपूर्णा देवी
बताया जाता है कि अन्नपूर्णा देवी भगवान श्री कृष्ण की अनन्य भक्त थी जो कि प्रतिदिन भगवान का पूजन अर्चन और श्रीनाथजी के दर्शन करने जरूर जाती थी। उनकी प्रभु के प्रति आस्था ही थी कि अंतिम समय तक भी वह भगवान का भजन व स्मरण करती रही। अन्नपूर्णा जी को उनके बेटे गोविंद यादव और निलेश यादव ही नहीं बल्कि परिवार के नंदलाल यादव, नारायण यादव, डॉ मोहन यादव, कलावती यादव, श्रीमती डॉली यादव, श्रीमती नंदनी यादव के साथ ही अन्य मित्रगण भी मां कहकर ही पुकारते थे। 
विज्ञापन




अंतिम संस्कार में शामिल हुए मुख्यमंत्री, पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी
समाजसेवी स्व.श्रीमती अन्नपूर्णा देवी यादव के देवलोकगमन पर मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने गीता कॉलोनी स्थित निज निवास पहुंचकर काकी जी स्व.श्रीमती अन्नपूर्णा देवी के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके पहले मुख्यमंत्री डॉ यादव सबसे पहले सम्राट विक्रमादित्य प्रशासनिक संकुल भवन में वर्चुअली बैठक लेने पहुंचे। फिर आपने रीजनल इंडस्ट्रियल कॉनक्लेव की तैयारियों की समीक्षा की। इसके पश्चात मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कलेक्ट्रेट सभागृह में सिंहस्थ कार्यों की प्रस्तुतीकरण को भी देखा। कलेक्ट्रेट से प्रस्थान के बाद मुख्यमंत्री डॉ यादव कपिला गौशाला रत्नाखेड़ी पहुंचे। इसके पश्चात मुख्यमंत्री डॉ यादव कान्ह क्लोज़ डक्ट परियोजना का निरीक्षण करने भी पहुंचे थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें