फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain Mahakal: महाकाल की शरण में मंत्री तुलसी सिलावट, नंदीहाल से किए दर्शन, बाबा की भक्ति में लीन नजर आए

Tue, 28 Feb 2023 12:30 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट पत्नी के साथ आए थे, जिन्होंने नंदी हॉल से भगवान का पूजन अर्चन किया और उसके बाद चांदी द्वार पर पहुंचकर मत्था टेककर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
बाबा महाकाल के दरबार में मंत्री सिलावट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट सोमवार रात को श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने उज्जैन पहुंचे। जहां उन्होंने नंदी हॉल से बाबा महाकाल का पूजन अर्चन किया और उसके बाद बाबा महाकाल की भक्ति में लीन भी नजर आए। इस दौरान मंत्री मीडिया से बात करने से बचते रहे।
विज्ञापन


देर रात बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट पत्नी के साथ आए थे, जिन्होंने नंदी हॉल से भगवान का पूजन अर्चन किया और उसके बाद चांदी द्वार पर पहुंचकर मत्था टेककर आशीर्वाद लिया।

जल संसाधन मंत्री पिछले कुछ समय से सांवेर में राम कथा वाचक प्रेमभूषण महाराज की कथा करवा रहे थे, जिसका समापन सोमवार शाम चार बजे होते ही वह इस कथा के निर्विघ्न रुप से संपन्न होने पर बाबा महाकाल को धन्यवाद देने मंदिर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें