फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: तीन वर्षों से ब्लैकमेल कर दुष्कर्म कर रहा था युवक, महिला ने लगाए धमकाने के भी आरोप; मामला दर्ज

Tue, 12 May 2026 05:19 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

एक महिला ने जेल प्रहरी के बेटे पर गंदा काम, मारपीट और धमकी देने के आरोप लगाए हैं। मामले में भैरवगढ़ थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन के भैरवगढ़ सेंट्रल जेल परिसर स्थित सरकारी क्वार्टर में रहने वाली एक महिला ने जेल प्रहरी के बेटे पर गंदा काम, मारपीट और धमकी देने के आरोप लगाए हैं। मामले में भैरवगढ़ थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार भैरवगढ़ सेंट्रल जेल में पदस्थ एक प्रहरी अपने परिवार के साथ जेल क्वार्टर में रहता है। उसके सामने अन्य प्रहरी का परिवार रहता है। महिला ने आरोप लगाया कि प्रहरी का बेटा आयुष सक्सेना पिछले तीन वर्षों से उसे ब्लैकमेल कर गंदा काम कर रहा था। महिला ने कई बार विरोध किया, लेकिन विरोध करने पर भी बदनाम करने की धमकी देता था। महिला का कहना है कि आरोपी उसे लगातार धमकाता था और विरोध करने पर बदनाम करने की बात कहता था। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट भी की।

पढ़ें: ये कैसी व्यवस्था: उज्जैन के चरक अस्पताल में बत्ती गुल, मोबाइल की रोशनी में चलता रहा इलाज; जनरेटर भी हुआ फेल
विज्ञापन


मेडिकल परीक्षण कराया
भैरवगढ़ थाना पुलिस ने बताया कि महिला थाने पहुंची और आरोपी आयुष सक्सेना के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर महिला का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। तथा आरोपी के खिलाफ मारपीट और धमकी सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। वैसे पुलिस का कहना है कि आरोपी फिलहाल फरार है और उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


3 वर्षों से कर रहा था गंदा काम
महिला ने बताया कि पिछले तीन साल से आरोपी उसे ब्लैकमेल कर गंदा काम कर रहा है और पिछले दिनों जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और बदनाम करने की धमकी दी। महिला ने पूरी बात अपने पति को बताई और कल पुलिस को शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मेडिकल कराने के बाद आरोपी के खिलाफ गंदा काम करने और अन्य धाराओं में कार्रवाई कर ली है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें