फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: बगलामुखी जा रही बस ने दो सगे भाइयों को रौंदा, दोनाें भाई फैक्टरी से काम कर घर लौट रहे थे

Fri, 27 Jan 2023 10:24 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

हादसा उज्जैन जिले में घटिया के समीप ग्राम निपानिया गोयल मे हुआ है। दो सगे भाइयों की मोटरसाइकिल को बस ने पीछे से टक्कर मार दी थी। घटना के बाद चालक बस छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन जिले में दर्दनाक हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। उनकी मोटरसाइकिल को बस ने पीछे से टक्कर मार दी थी। घटना के बाद चालक बस छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने बस जब्त कर बस चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हादसा उज्जैन जिले में घटिया के समीप ग्राम निपानिया गोयल मे हुआ है। घटिया थाना प्रभारी विक्रमसिंह चौहान के मुताबिक ग्राम बिरमखेड़ी में रहने वाला कालू उर्फ तेजाराम पिता बनेसिंह और उसका भाई जितेन्द्र बांदका स्थित कुरकुरे फैक्टरी में काम करते थे। घटना वाले दिन भी वे दोनों फैक्टरी से निकले थे। दोनों भाई एक ही बाइक से अपने घर जा रहे थे। तभी ग्राम निपानिया में मेवाड़ा ढाबे के सामने आगर की ओर से आ रही बस ने दोनों भाइयों को कुचल दिया। दोनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा होते ही बस का चालक महिला यात्रियों से भरी बस को छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही घटिया थाना पुलिस मौके पर आ गई थी। इस दौरान वहाँ आसपास के लोगों की भीड़ लग गई थी। पुलिस ने मृतक दोनों भाइयों के शवों को अस्पताल भिजवाया तथा बस को जब्त कर लिया। 

बगलामुखी जा रही थी बस
पुलिस ने बताया कि उक्त बस इंदौर की है तथा उसके सवार महिलाएं इंदौर से बगलामुखी माता के दर्शन के लिए नलखेड़ा गई हुई थी। बस में सवार सभी महिलाओं अपने-अपने हिसाब से वहां से रवाना हो गई। पुलिस ने बस को थाने पर खड़ा कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें