फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News : चाकूबाजों का आतंक खत्म, देवासगेट पुलिस ने तीनों बदमाशों को पकड़ा, सड़कों पर घुमाकर दिखाई सख्ती

Tue, 07 Oct 2025 08:41 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

MP Crime News : उज्जैन में सरेराह लोगों पर चाकू से हमला कर दहशत फैलाने वाले तीन शातिर बदमाश आखिरकार पुलिस के शिकंजे में आ गए। देवासगेट पुलिस ने चाकूबाजी की दोनों घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर सरेआम क्षेत्र में घुमाया।
विज्ञापन
Crime news - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन में सरेराह लोगों पर चाकू से हमला करने वाले तीन बदमाशों की देवासगेट पुलिस ने हेकड़ी निकाल दी। इन बदमाशों ने चामुंडा माता चौराहा और दौलतगंज चौराहा पर राहगीरों को चाकू मारकर घायल कर दिया था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर क्षेत्र में घुमाया। बताया जा रहा है कि तीनों ही आदतन अपराधी हैं और उन पर पहले से कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन


घटना का विवरण
4 अक्टूबर को देवासगेट थाना पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक को मारपीट के दौरान चाकू से घायल कर दिया गया है और वह चरक अस्पताल में भर्ती है। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल से पूछताछ की। घायल युवक ने अपना नाम रवि पिता संजीव राव चिट्टी (24), निवासी श्रीकाकुलम, आंध्र प्रदेश बताया।

रवि ने बताया कि वह सॉफ्टवेयर इंजीनियर है और महाराष्ट्र से महाकाल दर्शन के लिए उज्जैन आया था। 4 अक्टूबर की दोपहर करीब 3:30 बजे वह सांदीपनी आश्रम से देवासगेट बस स्टैंड की ओर जा रहा था। रास्ते में चामुंडा माता चौराहा कॉम्प्लेक्स के पास एक अज्ञात युवक सवारियों से झगड़ने लगा और अचानक रवि पर चाकू से दो वार कर दिए। घायल रवि को मैजिक चालक ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


थाना देवासगेट में मामला दर्ज किया गया। कुछ समय बाद दौलतगंज चौराहे पर भी एक व्यक्ति पर चाकू से हमला होने की खबर मिली, जो संभवतः उसी आरोपी का कृत्य था।

ऐसे हुई गिरफ्तारी
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी उज्जैन के निर्देश पर एडिशनल एसपी गुरुप्रसाद पराशर और नितेश भार्गव के मार्गदर्शन में पुलिस टीम गठित की गई। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की गई।

ये भी पढ़ें- कफ सिरप कांड: मां-बाप समझते रहे बड़ी बीमारी, पर दवा ही बनी जहर; दबे पांव आई मौत ने कलेजे के टुकड़ों को लीला

एक अन्य साथी अभी फरार
पुलिस ने सबसे पहले शाहरुख उर्फ बच्चा पिता मोहम्मद फारूक निवासी बेगमबाग कॉलोनी, उज्जैन को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने बताया कि उसके साथ सोयब अख्तर उर्फ इला (22), निवासी जामा मस्जिद गली, खाराकुआं और इमरान उर्फ टेडी (32), निवासी मोहन नगर, चिमनगंज भी वारदात में शामिल थे। पुलिस ने दोनों को भी गिरफ्तार कर लिया। एक अन्य साथी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
विज्ञापन


पूर्व से अपराधी हैं आरोपी
पूछताछ में तीनों आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने इस वारदात को पूर्व नियोजित तरीके से अंजाम दिया। इसके बाद उन्होंने दौलतगंज और खाराकुआं क्षेत्र में भी चाकू से हमला किया था। इनके खिलाफ पहले से महाकाल, माधवनगर, कोतवाली, खाराकुआं, जीवाजीगंज सहित कई थानों में कई मामले दर्ज हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें