फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Devendra Fadnavis: बाबा महाकाल के पुजारी को फडणवीस ने शपथ ग्रहण समारोह में बुलाया, फोन कर दिया न्योता, यह कहा

Wed, 04 Dec 2024 11:38 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

Devendra Fadnavis: देवेंद्र फडणवीस ने बाबा महाकाल मंदिर के पुजारी को शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए बुलाया है। उनका मुख्यमंत्री बनना लगभग तय माना जा रहा है। उनके सरकारी आवास पर भी मुख्यमंत्री के रूप में पोस्टर लगाए गए हैं। इन पोस्टरों में फडणवीस को "सदैव मुख्यमंत्री" बताया गया है।
विज्ञापन
देवेंद्र फडणवीस कई बार बाबा महाकाल के दर्शन कर चुके हैं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Maharashtra CM Speculation: महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री कौन होगा इस पर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है। हालांकि, देवेंद्र फडणवीस का नाम सीएम पद के लिए तय माना जा रहा है। शपथ ग्रहण कार्यक्रम को लेकर उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी को निमंत्रण भी मिला है।  पुजारी पंडित आशीष शर्मा को मुंबई के आजाद मैदान में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में आने के लिए विशेष आमंत्रण मिला है। इसके साथ ही उनसे बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेकर आने का भी आग्रह किया गया है। उनके लिए फ्लाइट का टिकट और  ठहरने समेत अन्य व्यवस्थाएं भी की गई हैं।

विज्ञापन


महाकाल मंदिर के पुजारी पंडित आशीष शर्मा ने बताया कि मंगलवार रात को उन्हें देवेंद्र फडणवीस का फोन आया था। बातचीत में उन्होंने शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का न्योता दिया गया। आज शाम मुंबई के लिए रवाना होंगे। पंडित आशीष शर्मा ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह के लिए वे बाबा महाकाल की भस्म, लड्डू प्रसादी, दुपट्टा और रुद्राक्ष की माला आशीर्वाद स्वरूप अपने साथ लेकर जाएंगे।

बाबा महाकाल मंदिर में देवेंद्र फडणवीस। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
बाबा के दर्शन करने आते रहते हैं फडणवीस 
पंडित शर्मा ने यह बताया कि देवेंद्र फडणवीस बाबा महाकाल के अनन्य भक्त हैं। वे समय-समय पर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने उज्जैन आते रहते हैं।
विज्ञापन

बाबा महाकाल के दर्शन करते देवेंद्र फडणवीस। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
देवेंद्र फडणवीस के आवास पर लगे पोस्टर
महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री कौन होगा, इस सवाल पर अभी सस्पेंस बना हुआ है। हालांकि, आज भाजपा विधायक दल की बैठक में नेता का चयन किया जाएगा। इसके बाद राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार, देवेंद्र फडणवीस का मुख्यमंत्री बनना लगभग तय माना जा रहा है। उनके सरकारी आवास पर भी मुख्यमंत्री के रूप में पोस्टर लगाए गए हैं। इन पोस्टरों में फडणवीस को "सदैव मुख्यमंत्री" बताया गया है। पोस्टरों में वे नारंगी रंग की पगड़ी पहने नजर आ रहे हैं। शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों को देखते हुए यह लगभग स्पष्ट है कि देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले हैं। शपथ ग्रहण समारोह के लिए देशभर से 400 से अधिक साधु-संतों को आमंत्रित किया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें