फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: सीएम मोहन यादव कल करेंगे प्रदेश की पहली मेडिसिटी का भूमिपूजन, स्वस्तिवाचन-शंखनाद के साथ होगा आयोजन

Wed, 20 Nov 2024 08:56 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उज्जैन में प्रदेश की पहली मेडिसिटी चिकित्सा महाविद्यालय का भूमिपूजन करेंगे। 592.3 करोड़ की लागत से बनने वाली इस परियोजना में अत्याधुनिक सुविधाएं होंगी। कार्यक्रम में बाबा साहेब की प्रतिमा का अनावरण और सामाजिक योजनाओं का लाभ वितरण भी होगा। 
विज्ञापन
01 मेडिकल कॉलेज02 मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार दोपहर 2.55 पर प्रदेश के पहली मेडिसिटी चिकित्सा महाविद्यालय का जिला चिकित्सालय परिसर में स्वस्तिवाचन और शंखनाद की ध्वनि के साथ शुभमुहूर्त में भूमिपूजन करेंगे। भूमिपूजन उपरांत जिला चिकित्सालय परिसर के सामने स्थित सामाजिक न्याय परिसर में कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे। मुख्यमंत्री डॉ.यादव का सामाजिक न्याय परिसर कार्यक्रम में जिले को मेडिसिटी एवं चिकित्सा महाविद्यालय की सौगात देने पर नागरिक संस्थाओं द्वारा नागरिक अभिनंदन किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य नागरिकों पर पुष्प वर्षा करेंगे एवं शासन की योजनाओं का लाभ पाने वाले हितग्राहियों को लाभान्वित करेंगे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उज्जैन आगमन पश्चात गुरुवार दोपहर 2:45 बजे सर्वप्रथम श्री महामृत्यूंजय द्वार के समीप श्रीराम जानकी विवाह महोत्सव अंतर्गत मीथिला नेपाल में वितरण करने के लिए अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट को एक लाख ग्यारह हजार एक सौ ग्यारह लड्डू प्रसाद उपलब्ध करवाने के कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।

बाबा साहेब की प्रतिमा का लोकार्पण
मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव मेडिसिटी चिकित्सा महाविद्यालय कार्यक्रम के बाद दोपहर 4:05 बजे टॉवर चौक पर भारत रत्न डॉ. बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। उक्त प्रतिमा का निर्माण 12.50 लाख रुपये की लागत से हुआ है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश पर प्रतिमा की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं एवं प्रतिमा के आसपास के स्थल का सौंदर्यीकरण एवं विद्युत साज सज्जा की गई है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

उज्जैन मेडिकल कॉलेज । - फोटो : अमर उजाला
ऐसी होगी प्रदेश की पहली मेडिसिटी
उल्लेखनीय है कि मेडिसिटी मेडिकल कॉलेज प्रदेश की पहली मेडिसिटी होगी। यह 14.97 एकड़ में 592.3 करोड़ रुपये की निर्माण लागत से बनेगा। मेडिसिटी एवं चिकित्सा महाविद्यालय परिसर में 6 हाईराइज टॉवर होंगे। टीचिंग हॉस्पिटल का भवन 9 मंजिला होगा, जिसमें बेसमेंट भी शामिल है। मेडिकल कॉलेज का भवन 8 मंजिला होगा इसमें भी बेसमेंट बनाया जाएगा। नर्सेस होस्टल, आरडीएच ब्लॉक व यूजी इंटर्न गर्ल्स होस्टल के भवन 14 मंजिला होंगे। वहीं यूजी इंटर्न बॉइस होस्टल का भवन 11 मंजिला होगा। मेडिसिटी चिकित्सा महाविद्यालय सम्पूर्ण रूप से दक्ष होगा। इसमें रिसर्च एंड डेवलपमेंट की सभी सुविधाएं होंगी। इस महाविद्यालय में 550 बेड की क्षमता का अस्पताल होगा तथा इसमें 150 मेडिकल छात्रों को चिकित्सा शिक्षा प्रदान की जाएगी। महाविद्यालय में 380 क्षमता का नर्सिंग होस्टल, यूजी इन्टर्न गर्ल्स व बोइस होस्टल, सर्विस ब्लॉक, लाईब्रेरी, पार्किंग, जिमनेशियम, फुटओवर ब्रिज की सुविधाओं से संपन्न होगा। मेडिसिटी मेडिकल कॉलेज के भवन में उर्जा दक्षता, फायर सेफ्टी, रेन वॉटर हार्वेस्टिंग, सोलर पॉवर, इलेक्ट्रिसिटी बेकअप, सिवरेज ट्रीटमेंट प्लाँट आदि आधुनिक तकनीकिओं का उपयोग होगा। 

कलेक्टर ने किया जिला अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को मेडिसिटी मेडिकल महाविद्यालय का भूमिपूजन करेंगे। कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बुधवार को भूमिपूजन कार्यक्रम स्थल,सामाजिक न्याय परिसर एवं टॉवर चौक के समीप भारत रत्न डॉ.बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा स्थल का सूक्ष्म निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

कलेक्टर सिंह ने कार्यक्रम के दौरान पार्किंग व्यवस्था हिरामिल कम्पाउण्ड पर रखने को निर्देशित किया। कलेक्टर सिंह ने नागरिक अभिनंदन पत्र, दिव्यांगजन की सुविधा के लिए रेम्प, मीडिया व गणमान्य नागरिकों की बैठक व्यवस्था सुव्यवस्थित रूप से करने, साउण्ड सिस्टम व प्रकाश की व्यवस्था, आकस्मिक चिकित्सा के लिए अस्थाई अस्पताल, सुरक्षा, बेरिकेडिंग, डॉक्टर व चिकित्साकर्मियों की बैठक व्यवस्था, परिसर की साफ सफाई आदि व्यवस्था करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्रीमती जयति सिंह, नगर निगम आयुक्त आशीष पाठक अन्य अधिकारीगण मौजूद थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें