श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा वर्तमान में ऋतु परिवर्तन को देखते हुए श्री महाकाल महालोक, मंदिर परिसर एवं अन्य स्थानों पर पर्याप्त छाया, मेटिंग व शीतल जल की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। इसी प्रकार मंदिर प्रबंध समिति द्वारा अवन्तिका द्वार के समीप फेसिलिटी टनल की छत पर दर्शनार्थियों की सुविधा हेतु जूता स्टैंड को शिफ्ट किया गया है व छत पर जम्बो कूलर व पंखे व मेटिंग बिछाई गई है।
कुछ ऐसी व्यवस्था की गई।
कुछ ऐसी व्यवस्था की गई।
राज्यसभा सांसद ने किए बाबा महाकाल के दर्शन
राज्यसभा सांसद राष्ट्रीय संत बालयोगी उमेशनाथ महाराज ने श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्री महाकालेश्वर भगवान जी के दर्शन-पूजन किये। पूजन दिनेश पुजारी ने सम्पन्न करवाया गया।
संत बालयोगी उमेशनाथ महाराज ने किए महाकाल के दर्शन