फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakal Temple Ujjain: बाबा महाकाल मंदिर में लाखों की चपत लगाने वाले आरोपी गिरफ्तार, दो दिन की पुलिस रिमांड पर

Tue, 24 Dec 2024 10:55 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

बाबा महाकाल मंदिर में दर्शन के नाम पर लाखों रुपये की चपत लगाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन के नाम पर लाखों रुपये का घोटाला सामने आया है। खुद जिला कलेक्टर नीरज कुमार सिंह द्वारा महाकाल मंदिर पहुंचकर जांच करने पर गड़बड़ी का खुलासा हुआ। महाकाल मंदिर समिति की ओर से थाना महाकाल पुलिस को इसका प्रतिवेदन दिया गया था, जिसके आधार पर पुलिस ने महाकाल मंदिर समिति के कर्मचारी विनोद चौकसे और राकेश श्रीवास्तव के खिलाफ सोमवार को धारा-420 सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था।

विज्ञापन



बता दें कि अब तक की गई जांच में यह खुलासा हुआ है कि गिरफ्तार आरोपियों और उनके परिजनों के मोबाइल में लाखों रुपये का ट्रांजेक्शन सामने आया है। दर्शन के नाम पर भ्रष्टाचार में और भी कई आरोपी शामिल हो सकते हैं। इसलिए पुलिस ने आज दोनों आरोपियों को जिला न्यायालय पेश किया। जहां से न्यायाधीश ने दोनों आरोपियों को दो दिन की रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है।

ऐसे करते थे घोटाला
महाकाल मंदिर में प्रोटोकॉल दर्शन के तहत न्यायालय अधिकारियों, मीडिया, जनप्रतिनिधियों और अन्य वीआईपी भक्तों को नंदी हॉल तक जाने की अनुमति मंदिर कार्यालय से दी जाती है। सामान्य दर्शनार्थियों को 250 रुपये की रसीद के माध्यम से बिना लाइन दर्शन की सुविधा मिलती है। इसी व्यवस्था का फायदा उठाकर मंदिर के कर्मचारी ठगी को अंजाम देते थे। कर्मचारी पहले भक्तों को नंदी हॉल से विशेष दर्शन और जल चढ़ाने का झांसा देकर पुजारी और पुरोहित से मिलवाते थे। इसके बाद, प्रत्येक भक्त से 1100 से 2000 रुपये तक वसूले जाते थे। जबकि यह राशि मंदिर समिति को जानी चाहिए थी, इसे कर्मचारियों ने खुद हड़प लिया।
विज्ञापन


इसीलिए मांगा रिमांड
थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह परिहार ने जानकारी देते हुए बताया कि यह मामला अमानत में खयानत का है। महाकाल मंदिर समिति की ओर से आवेदन प्राप्त हुआ था, जिस पर कार्रवाई की गई है। मामले में और भी आरोपी बढ़ सकते हैं। इसलिए पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड मांगा गया।

टीम कर रही पूरे मामले की जांच : एसपी 
इस पूरे मामले में एसपी प्रदीप शर्मा का कहना है कि मंदिर में अनाधिकृत रूप से दर्शन करवाने के नाम पर श्रद्धालुओं से ठगी करने के मामले में दो कर्मचारियों को हिरासत में लिया गया है। प्रारंभिक तौर पर इनके बैंक खातों में अत्यधिक ट्रांजेक्शन के साथ ही इनकी संपत्ति की भी जानकारी लगी है। इसीलिए इस मामले में एसपी नितेश भार्गव सीएसपी ओपी मिश्रा व महाकाल थाना प्रभारी नरेंद्र परिहार सूक्ष्मता से जांच करने में लगे हुए हैं। जांच के दौरान जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। 

चौकसे की बेटी और पत्नी हो गए गायब 
बताया जाता है कि विनोद चौकसे महाकाल मंदिर में सफाई प्रभारी के पद पर काम करता था जबकि उसकी बेटी प्राइवेट कंपनी क्रिस्टल में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर काम करती थी। पुलिस को जानकारी लगी है कि विनोद श्रद्धालुओं से लिए जाने वाले रुपयों के छोटे ट्रांजेक्शन तो अपने खाते में ही करवा लेता था लेकिन 10,000 से अधिक की राशि वह अपनी बेटी के खातों में करवाता था विनोद के पुलिस गिरफ्त में आने के बाद से ही उसकी बेटी और पत्नी गायब है और उनके घर पर ताला लगा हुआ है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें