उज्जैन में चार साल पहले प्रेम विवाह करने वाली महिला ने खुद से हताश होकर फांसी लगा ली। घटनाक्रम के बाद पुलिस ने डायरी बरामद की है, जिसमें तीन दिनों के दौरान अपनी हताशा के बारे में लिखा गया है। महिला डेढ़ वर्षीय बेटी भी है।
बड़नगर के जूनाशहर में रहने वाली सौम्या पति अंशुल त्रिवेदी ने सुबह कमरे में दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी ली। परिजनों ने उसे देखा तो पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी अशोक पाटीदार ने बताया कि जांच के दौरान सामने आया कि सौम्या ने चार साल पहले प्रेम विवाह किया था। पति प्राइवेट जॉब करता है। उसकी एक डेढ़ वर्षीय बेटी है। मौके से एक डायरी मिली है, जिसे जांच के लिये जब्त कर लिया गया है और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिये भेजा गया।
सौम्या का परिवार पूर्व में बड़नगर रहता था, लेकिन कुछ साल पहले वह गुना शिफ्ट हो गया था, जहां उनकी खेती-बाड़ी है। मामले की सूचना मायके पक्ष को दी गई। जिनके आने पर पोस्टमार्टम कराया गया है। सौम्या के प्रेम विवाह के बाद दोनों के परिवार ने उन्हे विवाह का मंजूर कर लिया था।
दीवार बनाने की बात पर दो पक्षों के बीच हथियार चले, आठ लोग घायल
महिदपुर थाना क्षेत्र स्थित ग्राम चितावद में घर के पास दीवार बनाने की बात को लेकर दो परिवारों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के बीच हथियार चल गए। इस दौरान दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे पर तलवार और लाठियों से हमला कर दिया। घटना में दोनों पक्षों के आठ लोग घायल हो गए।
पुलिस ने बताया ग्राम चितावद में रहने वाले कुंदन पिता हरिसिंह के घर के समीप दीवार बनाने से रोकने की बात को लेकर पडोसी शैलेंद्रसिंह पिता दरबारसिंह से विवाद हो गया। इस दौरान बात इतनी बढ़ गई कि शैलेंद्र सिंह के परिवार के कुंदनसिंह पिता हरिसिंह उसके काका अर्जुनसिंह, दिलीपसिंह सहित रघुवीरसिंह मौके पर आए।
वहीं दूसरे पक्ष से जितेंद्र पिता दरबार सिंह राजपूत, शैलेंद्रसिंह, दरबारसिंह, करण सिंह पिता जुझार सिंह और मनोहर सिंह आमने सामने हो गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर तलवार और लाठियों से हमला कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया। घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ क्रॉस कायमी की है।