फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakal Darshan: श्रावण के तीसरे सोमवार मावे और भांग से सजे बाबा महाकाल, भक्तों के लिए ढाई बजे जागे भगवान

Mon, 05 Aug 2024 07:34 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रावण शुक्ल पक्ष की प्रथमा तिथि पर मावे और भांग से भगवान का आकर्षक शृंगार किया गया। इस दौरान भगवान के मस्तक पर त्रिपुंड से उन्हें सजाया गया और फिर भस्म आरती की गई।
विज्ञापन
महाकाल का भस्म आरती शृंगार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज श्रावण के तीसरे सोमवार को सुबह 2.30 बजे मंदिर के पट खोले गए। इसके बाद बाबा महाकाल का पूजन अर्चन कर भस्म आरती की गई। बाबा महाकाल की इस भस्म आरती के दर्शन बैठक व चलित व्यवस्था के तहत हजारो श्रद्धालुओं ने किए। 
विज्ञापन




विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रावण शुक्ल पक्ष की प्रथमा तिथि पर मावे और भांग से भगवान का आकर्षक शृंगार किया गया। इस दौरान भगवान के मस्तक पर त्रिपुंड से उन्हें सजाया गया और फिर भस्म आरती की गई। महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित आशीष गुरु ने बताया कि सोमवार सुबह बाबा महाकाल का शुद्ध जल से स्नान करने के बाद उनका पंचामृत स्नान किया गया। फिर भगवान का पूजन अर्चन अभिषेक हुआ और भगवान को भस्म रमाई गई। श्रावण मास के तीसरे सोमवार पर बाबा महाकाल के दर्शनों के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे थे जिन्होंने श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति की नई व्यवस्था के तहत बाबा महाकाल के दर्शनों का लाभ लिया। 

 
विज्ञापन

जयवर्धन सिंह महाकाल की भस्म आरती में पहुंचे - फोटो : अमर उजाला
पूर्व नगरीय प्रशासन एवं आवास मंत्री ने किए भस्म आरती के दर्शन
मप्र की कांग्रेस सरकार में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री रह चुके जयवर्धन सिंह सोमवार को परिवार के साथ बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे थे, जहां उन्होंने बाबा महाकाल की भव्य भस्म आरती के दर्शन किए। याद रहे कि वह 2013 में पहली बार राधौगढ़ विधानसभा से रिकॉर्ड मतों से जीते थे। 2018 के विधानसभा चुनाव में इसी क्षेत्र से लगातार दूसरी बार लगभग 45 हजार मतों से जीत प्राप्त की है। वह मप्र के पूर्व सीएम दिग्विजयसिंह के पुत्र एवं चाँचौड़ा विधायक लक्ष्मणसिंह के भतीजे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें