फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakal Bhasma Aarti: अर्धनारीश्वर स्वरूप में सजे बाबा महाकाल, मस्तक पर लगाया चंद्र तो नाक में पहनाई नथनी

Fri, 06 Sep 2024 07:34 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि हरतलिका तीज पर शुक्रवार बाबा महाकाल सुबह 4 बजे जागे। अर्धनारीश्वर शृंगार के बाद बाबा महाकाल को भस्म रमाई गई। 
विज्ञापन
बाबा महाकाल का अर्धनारीश्वर स्वरूप में हुआ शृंगार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल भक्तों को दर्शन देने के लिए सुबह 4 बजे जागे। इसके बाद बाबा महाकाल की भस्म आरती धूमधाम से की गई। इस दौरान बाबा महाकाल का आज एक अनोखे स्वरूप में शृंगार किया गया। इसके माध्यम से भक्तों को एक साथ भगवान शिव और माता पार्वती के दर्शन करवाए गए।। अर्धनारीश्वर शृंगार के बाद बाबा महाकाल को भस्म रमाई गई। 
विज्ञापन


विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि हरतलिका तीज पर शुक्रवार बाबा महाकाल सुबह 4 बजे जागे। भगवान वीरभद्र और मानभद्र की आज्ञा लेकर मंदिर के पट खोले गए। इसके बाद सबसे पहले भगवान का स्नान, पंचामृत अभिषेक करवाने के साथ ही केसर युक्त जल अर्पित किया गया। इसके बाद बाबा महाकाल का भगवान शिव और माता पार्वती के स्वरूप में अर्धनारीश्वर स्वरूप में शृंगार किया गया। एक ओर भगवान को चंद्र लगाया गया तो वहीं दूसरी ओर टीकी और नथनी लगाकर भी भगवान का शृंगार हुआ। इस अलौकिक शृंगार को जिसने भी देखा वह देखता ही रह गया। आज भगवान का राजसी स्वरूप में शृंगार कर उन्हें नवीन मुकुट से शृंगारित किया गया और फिर महानिर्वाणी अखाड़े द्वारा बाबा महाकाल को भस्म अर्पित की गई। श्रद्धालुओं ने नंदी हॉल और गणेश मंडपम से बाबा महाकाल की दिव्य भस्म आरती के दर्शन किए और भस्म आरती की व्यवस्था से लाभान्वित हुए। श्रद्धालुओं ने इस दौरान बाबा महाकाल के निराकार से साकार होने के स्वरूप का दर्शन कर जय श्री महाकाल का उद्घोष भी किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें