फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: बेवफा पत्नी का खौफनाक खेल; प्रेमी संग मिलकर पत्थर से कुचला पति का सिर, 24 घंटे में पर्दाफाश

Mon, 01 Jun 2026 02:18 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

30 मई को खेत में मिले किसान के खून से सने शव की गुत्थी पुलिस ने महज 24 घंटे में सुलझा ली। जांच में पत्नी और उसके प्रेमी की साजिश का खुलासा हुआ, जिन्होंने किसान को शराब पार्टी के बहाने बुलाकर मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
प्यार में खेला मौत का खूनी खेल, पति को मौत के घाट उतारा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्हेल थाना पुलिस ने एक दिन पहले हुए अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए किसान भारत सिंह राजपूत की हत्या के मामले में 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी ने मिलकर हत्या की साजिश रची थी। आरोपी ने खेत में शराब पार्टी के बहाने भारत सिंह को बुलाया और पत्थर से सिर कुचलकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन




पुलिस के अनुसार 30 मई की सुबह ग्राम पिपलियाडाबी में भारत सिंह राजपूत का रक्तरंजित शव उसके खेत में मिला था। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी संतोष चौहान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक जांच में मामला हत्या का प्रतीत होने पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Damoh News: 8 बेटियों के पिता को बेटे का सपना दिखाकर ठगे 42 हजार, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आलोक कुमार शर्मा और सीएसपी नागदा विक्रम अहिरवार के मार्गदर्शन में पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, मोबाइल लोकेशन और मुखबिर तंत्र की मदद से जांच आगे बढ़ाई। जांच के दौरान संदेह मृतक की पत्नी सोनाकंवर और गांव निवासी जितेंद्र सिंह पर गया।
विज्ञापन


दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो पूरे घटनाक्रम का खुलासा हो गया। पुलिस के अनुसार सोनाकंवर और जितेंद्र सिंह के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे। मृतक भारत सिंह शराब के नशे में अक्सर विवाद करता था और जमीन बेचने की बात भी कर रहा था। इसी कारण दोनों ने उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई।

योजना के तहत 29 मई की रात करीब 10 बजे जितेंद्र सिंह भारत सिंह को शराब पीने के बहाने खेत पर ले गया। वहां मौका पाकर उसने खेत में पड़े भारी पत्थर से उसके सिर पर कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में प्रयुक्त पत्थर भी बरामद कर लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें