फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: शनि जयंती पर श्रमिकों को सम्मान का उपहार, उज्जैन में कृष्णा गुरुजी बांटेंगे लोहे के औजार

Thu, 14 May 2026 08:57 AM IST
Ashutosh Pratap Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

उज्जैन के फ्रीगंज स्थित घास मंडी चौराहा पर शनि जयंती और शनिचर अमावस्या के अवसर पर कृष्णा गुरुजी सोशल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा विशेष श्रम सेवा एवं औजार वितरण अभियान आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में जरूरतमंद मजदूरों और कर्मशील वर्ग को गैती, फावड़ा, तगारी, खुरपी सहित कई लोहे के श्रम उपकरण वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन
आध्यात्मिक गुरु कृष्णा गुरुजी मिश्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन में शनि जयंती एवं शनिचर अमावस्या के पावन अवसर पर श्रमिकों और कर्मशील वर्ग के सम्मान में एक विशेष सेवा अभियान आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम फ्रीगंज क्षेत्र स्थित घास मंडी चौराहा पर कृष्णा गुरुजी सोशल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में आयोजित होगा।

जरूरतमंद श्रमिकों को वितरित किए जाएंगे श्रम उपकरण

इस विशेष सेवा कार्यक्रम के तहत मजदूर वर्ग को उनके दैनिक कार्य में उपयोग आने वाले लोहे के आवश्यक श्रम उपकरण वितरित किए जाएंगे। इनमें गैती, फावड़ा, तगारी, खुरपी सहित अन्य जरूरी उपकरण शामिल रहेंगे।

विज्ञापन

आयोजकों के अनुसार इस अभियान का उद्देश्य उन कर्मयोगी लोगों तक प्रत्यक्ष सहायता पहुंचाना है, जो अपने श्रम और समर्पण से समाज निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कृष्णा गुरुजी ने दिया श्रम सम्मान का संदेश

कृष्णा गुरुजी ने कहा कि ग्रहों को केवल मंदिरों में ही नहीं, बल्कि इंसानों में भी देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि मजदूर के पसीने में ही शनि देव का वास्तविक स्वरूप बसता है। उन्होंने कहा, “शनि जयंती पर लोहे के आवश्यक औजार देकर किसी श्रमिक को प्रत्यक्ष लाभ पहुंचाना ही शनि देव की जयंती का सच्चा संदेश है।”
कृष्णा गुरुजी के अनुसार शनि देव कर्म, श्रम, न्याय और सेवा के प्रतीक हैं। ऐसे में इस पावन अवसर पर कर्मशील वर्ग की सहायता करना न केवल आध्यात्मिक साधना है, बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व का भी श्रेष्ठ उदाहरण है।

समाज सेवा और आत्मनिर्भरता का संदेश

आयोजकों का कहना है कि यह कार्यक्रम समाज सेवा, आत्मनिर्भरता, श्रम सम्मान और आध्यात्मिक जागरूकता का प्रेरणादायक संगम बनेगा। कार्यक्रम में समाज के जागरूक नागरिकों, मीडिया प्रतिनिधियों और सेवाभावी लोगों को भी शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Indore News: इंदौर में अब पहले जैसी सफाई नहीं, जगह-जगह नजर आ रहे कचरे के ढेर, गाड़ियां भी समय पर नहीं आ रहीं

कार्यक्रम की जानकारी

  • स्थान: घास मंडी चौराहा, फ्रीगंज, उज्जैन

  • दिनांक: 16 मई 2026, शनिवार

  • समय: प्रातः 9 बजे

यह आयोजन कृष्णा गुरुजी सोशल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें