फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: जानिए उज्जैन में 100 से अधिक साइलेंसरों पर क्यों चलाया बुलडोजर, चालान में वसूले लाखों रुपये

Sun, 20 Oct 2024 06:51 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
विज्ञापन
जानिए उज्जैन में 100 से अधिक साइलेंसरों पर क्यों   चलाया बुलडोजर
विज्ञापन
रविवार को पुलिस ने टॉवर चौक के बीच सड़क पर 100 से अधिक साइलेंसरों पर बुलडोजर चलाया। जिस पर पुलिस का कहना है कि मॉडिफाइड साइलेंसर से आवाज निकालने वाले वाहनों पर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
विज्ञापन


त्योहारों को देखते हुए उज्जैन पुलिस की सक्रियता साफ देखी जा सकती है। यहां यातायात पुलिस द्वारा जगह-जगह वाहनों की चेकिंग की जा रही है। ऐसे में पुलिस उन लोगों पर भी नज़र रख रही है, जो संदिग्ध नज़र आ रहे हैं। पुलिस के अनुसार, ये उनको सबक है, जो बाइक में कानफोड़ू साइलेंसर लगाकर सड़क पर दौड़ाते हैं।

उज्जैन पुलिस ने करीब 100 बुलेट और स्पोर्ट्स बाइक पकड़ी और ढाई से तीन लाख रुपये की चालानी कार्रवाई की। ये वे वाहन हैं, जिसमें तेज आवाज, ज्यादा आवाज और पटाखे की आवाज वाले साइलेंसर लगे हुए थे। वाहनों से ऐसे साइलेंसर निकाल लिए गए। रविवार को पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा, एडिशनल एसपी नितेश भार्गव, यातायात डीएसपी विक्रम सिंह और दिलीप सिंह परिहार की मौजूदगी में शहर के मध्य स्थित टावर चौक पर सायलेंसर रख दिए गए। इन साइलेंसर पर रोड रोलर चलाया गया। 15 मिनट की कार्रवाई में सभी साइलेंसर पापड़ बन गए। इस कार्रवाई को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। बहुत से लोग ने अपने मोबाइल कैमरे में भी यह नजारा कैद किया। एक महिला ने कहा… बहुत अच्छी कार्रवाई है। इससे आगे से जो लोग बिना मतलब के सड़क पर गाड़ी दौड़ते हैं, उनको समझ आएगा और इस पर लगाम लगेगी।
विज्ञापन


इस वजह से उज्जैन पुलिस ने चलाया अभियान
आज-कल के युवा लोगों के ध्यान को अपने ओर आकर्षित करने के लिए अक्सर अपने बाइकों में मॉडिफाई साइलेंसर लगाते हैं। इससे उन्हें लगता है कि लोग उसकी तारिफ करेंगे। तारिफ हो या ना हो लोगों को तकलिफ जरूर होती है. खास कर बच्चों और मरीजों को ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसी को देखते हुए पुलिस शहर में ये अभियान चलाया है। पुलिस का मानना है कि इससे लोगों में जागरूकता आएगा और लोग ऐसा करने से बचेंगे।

साइलेंसर लगाने वाले दुकानदारो पर होगी कार्रवाई
पुलिस ने जहां कई सारे साइलेंसर मॉडिफाई  करने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई की है। वहीं पुलिस ने चेतावनी दी है कि जिनके भी बाइक में ऐसे साइलेंसर लगें है वो जल्द उसे बदल लें।
 

जानिए उज्जैन में 100 से अधिक साइलेंसरों पर क्यों   चलाया बुलडोजर

 

जानिए उज्जैन में 100 से अधिक साइलेंसरों पर क्यों   चलाया बुलडोजर

 

जानिए उज्जैन में 100 से अधिक साइलेंसरों पर क्यों   चलाया बुलडोजर

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें