फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: राष्ट्रीय कालिदास चित्र और मूर्तिकला प्रतियोगिता-2021 के पुरस्कार घोषित, इन्हें दिया जाएगा

Wed, 24 Jul 2024 09:40 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

प्रतियोगिता में 11 राज्यों के प्रतिभागियों से कुल 168 चित्र और 24 मूर्तियां प्राप्त हुई थीं। प्राप्त कलाकृतियों में से निर्णायक मंडल द्वारा 73 चित्र और 8 मूर्तियों का चयन प्रदर्शनी के लिए किया गया है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय कालिदास चित्र एवं मूर्तिकला प्रतियोगिता-2021 का पुरस्कार।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अखिल भारतीय कालिदास समारोह के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय कालिदास चित्र एवं मूर्तिकला प्रतियोगिता-2021 के पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है। अकादमी के निदेशक डॉ.गोविन्द दत्तात्रेय गंधे ने बताया कि वर्ष 2023 की प्रदर्शनी के लिए महाकवि कालिदास विरचित ‘कुमारसम्भवम्’ पर केंद्रित पारम्परिक शैली की कलाकृतियां आमंत्रित की गई थीं। प्रतियोगिता में 11 राज्यों मध्यप्रदेश, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, गुजरात, नईदिल्ली, महाराष्ट्र और राजस्थान के प्रतिभागियों से 139 प्रवेश-पत्रों के माध्यम से कुल 168 चित्र और 24 मूर्तियां प्राप्त हुई थीं।
विज्ञापन


प्राप्त कलाकृतियों में से निर्णायक मंडल द्वारा 73 चित्र और 8 मूर्तियों का चयन प्रदर्शनी के लिए किया गया। अखिल भारतीय कालिदास समारोह-2024 18 नवंबर को समापन अवसर पर अतिथियों द्वारा प्रत्येक पुरस्कृत कलाकरों को एक लाख रुपये का पुरस्कार, प्रमाण-पत्र और प्रतीक चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। वर्ष 2023 के चित्रकला पुरस्कार के लिए सौदामिनी मुदुली, पुरी (ओडिशा) की कृति ‘संपूर्ण कुमारसम्भवम् ’, कैलाश साहू, अजमेर (राजस्थान) की कृति ‘कुमारसम्भवम्’, भुवनेश्वर कुमार, चम्बा (हिमाचल प्रदेश) की कृति ‘भगवान् शंकर के विवाह की शोभायात्रा’,  गणेशलाल गौड, उदयपुर (राजस्थान) की कृति ‘गौरी शंकर का अभिनन्दन’ का चयन किया गया। मूर्तिकला 2023 के लिए पुरस्कार सन्दीप साकरे, बैतूल (मध्यप्रदेश) की कृति ‘शिव पार्वती’ को प्राप्त हुआ।
 

जान लीजिए आखिर किसे मिला राष्ट्रीय कालिदास चित्र एवं मूर्तिकला प्रतियोगिता-2021 का पुरस्कार...

 

जान लीजिए आखिर किसे मिला राष्ट्रीय कालिदास चित्र एवं मूर्तिकला प्रतियोगिता-2021 का पुरस्कार...

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें